फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics: Kamal Nath's big allegation on BJP, says as soon as elections come, the game of making false announcements starts

MP Politics: कमलनाथ का BJP पर बड़ा आरोप, बोले चुनाव आते ही झूठे नारियल फोड़ने, घोषणा करने का खेल शुरू

Tue, 24 May 2022 11:14 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 24 May 2022 11:14 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में पंचायत और नगर निगम चुनाव की तैयारी के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी पर चुनाव के समय झूठे नारियल फोड़ने और घोषणाएं करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
MP Politics: Kamal Nath's big allegation on BJP, says as soon as elections come, the game of making false announcements starts
कमलनाथ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मध्य प्रदेश में पंचायत और नगर निगम चुनाव की तैयारी के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी पर चुनाव के समय झूठे नारियल फोड़ने और घोषणाएं करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता की याद सिर्फ चुनाव के समय ही आती है। जब भी कोई चुनाव सामने आते हैं, मुख्यमंत्री से लेकर भाजपा के तमाम मंत्रीगण, नेता झूठे नारियल फोड़ने निकल पड़ते हैं। झूठी घोषणाओं में लग जाते है। झूठे भूमिपूजन, शिलान्यास की बाढ़-सी आ जाती है। बाकी समय तो न इन्हें जनता की याद आती है और न ही विकास कार्यों की।

विज्ञापन

कमलनाथ ने कहा कि अब फिर पंचायत व नगरीय निकाय के चुनाव को देखते हुए एक बार फिर पूरे प्रदेश में झूठी घोषणाओं, झूठे नारियल फोड़ने, झूठे भूमि पूजन, शिलान्यास का खेल, जनता को गुमराह करने के लिए शुरू हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री बोले कि खाली खजाने से एक बार फिर करोड़ों के झूठे सपने दिखाए जा रहे हैं। हर चुनाव के पूर्व इस तरह का खेल खेला जाता है और बाकी समय तो सरकार इवेंट, आयोजन, खुद के प्रचार-प्रसार, भ्रष्टाचार, घोटालों में लगी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed