{"_id":"64ccec19b0ac4e59840711ce","slug":"mp-politics-kailash-vijayvargiya-said-sant-ravidas-temple-is-going-to-be-blessed-by-bjp-congress-objected-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: कैलाश विजयवर्गीय बोले- BJP के आशीर्वाद बनने वाला है संत रविदास का मंदिर, कांग्रेस ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: कैलाश विजयवर्गीय बोले- BJP के आशीर्वाद बनने वाला है संत रविदास का मंदिर, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Fri, 04 Aug 2023 05:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 04 Aug 2023 05:46 PM IST
सार
कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें विजयवर्गीय ने संत रविदास जी के मंदिर बनने को बीजेपी का आशीर्वाद बताया था।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं। बयानबाजी और उस पर आपत्ति जताने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। ताजा मामला सागर का है। कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें विजयवर्गीय ने संत रविदास जी के मंदिर बनने को बीजेपी का आशीर्वाद बताया था।
बता दें कि राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय दो दिन पहले भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए सागर जिले के बीना पहुंचे थे। यहां उन्होंने मंडी प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से कहा था कि संत रविदास जी का विशाल मंदिर सागर में भारतीय जनता पार्टी के आशीर्वाद से बनने वाला है। भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से बनने वाला है। 100 करोड़ की लागत से यह मंदिर बनने वाला है। हम सब भाग्यशाली हैं नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान की सरकार में है। विजयवर्गीय ने कहा था कि हम से चार पीढ़ी पहले लोगों ने मंदिर टूटते हुए देखा, हमने इतिहास में पढ़ा था सोमनाथ का मंदिर टूटा, राम मंदिर टूटा, कृष्ण मंदिर टूटा, हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारी चार पीढ़ी ने मंदिर टूटे हुए देखे थे और हम बनते हुए देख रहे हैं।
विजयवर्गीय का बयान निंदनीय
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर को लेकर जो कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है वो निंदनीय है। उन्होंने कहा है कि संत शिरोमणि रविदास जी का मंदिर भारतीय जनता पार्टी के आशीर्वाद से बनाया जाएगा। यह बेहद दुखद ही नहीं, बेहद निंदनीय नहीं, संत रविदास जी के अपमान के साथ-साथ, समूचे संतों का अपमान है। कैलाश विजयवर्गीय इसके दोषी हैं। मैं देश के प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष से कहना चाहता हूं कि यदि वे कैलाश विजयवर्गीय के बयान से असहमत हैं तो उन पर कार्रवाई करें, नहीं तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।