{"_id":"62921603315d045e6200857b","slug":"mp-politics-half-an-hour-discussion-in-closed-room-between-union-minister-tomar-and-home-minister-narottam-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: केंद्रीय मंत्री तोमर और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बीच बंद कमरे में आधे घंटे चर्चा, राजनीतिक गलियारों में लगने लगे कयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: केंद्रीय मंत्री तोमर और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बीच बंद कमरे में आधे घंटे चर्चा, राजनीतिक गलियारों में लगने लगे कयास
Sat, 28 May 2022 06:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 28 May 2022 06:00 PM IST
सार
ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बीच बंद कमरे में हुई आधे घंटे की चर्चा हुई। इसके बाद कयासों का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
तोमर के बंगले पर पहुंचे होम मिनिस्टर नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में इन दिनों पंचायती चुनाव की सरगर्मी बढ़ रही है। शनिवार को ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बीच बंद कमरे में हुई आधे घंटे की चर्चा हुई। इसके बाद कयासों का बाजार गर्म है। हालांकि चर्चा से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर में नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पहुंचे थे। बंद कमरे में दोनों के बीच करीब आधे घंटे चर्चा हुई है। कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश में मौजूदा राजनितिक हालातों पर दोनों नेताओं के बीच मुलाक़ात हुई है। वहीं मुलाकात पर दोनों नेताओं ने कुछ भी बोलने से किया इनकार कर दिया है। नरोत्तम मिश्रा और नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना के लिए हुए रवाना हो गए हैं। वे मुरैना में अस्पतालों और आवासों का लोकार्पण करेंगे।
नरेंद्र सिंह तोमर ने पत्रकारों से चर्चा में पंचायत चुनाव पर जीत का दावा किया है। नरेंद्र सिंह ने कहा है कि बीजेपी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अधिकांश सीटों पर बीजेपी जीतेगी। वहीं कांग्रेस के द्वारा विवेक तन्खा को राज्यसभा भेजे जाने पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि दूसरे पार्टी के निर्णय पर कुछ नही बोलूंगा, ये उन्हें तय करना है। उन्हें आगे बढ़ना है या अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारना है।