फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics: Grand welcome to Omkar Markam on reaching Dindori

MP Politics: डिंडौरी पहुंचने पर मरकाम का भव्य स्वागत, प्रदेश में आदिवासी CM की मांग के सवाल पर किया किनारा

Fri, 08 Sep 2023 07:37 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 08 Sep 2023 07:37 AM IST
सार

MP Politics: डिंडौरी से तीन बार विधायक रहे ओमकार मरकाम को कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य नियुक्त किया है। गुरुवार को मरकाम गृहग्राम डिंडौरी पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन
MP Politics: Grand welcome to Omkar Markam on reaching Dindori
डिंडौरी पहुूंचने पर ओमकार मरकाम का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिंडौरी से तीन बार विधायक रहे ओमकार मरकाम को कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य बनाकर आदिवासी मतदाताओं को साधने की कोशिश की है। केंद्रीय चुनाव समिति में सदस्य बनाये जाने के बाद ओमकार मरकाम गुरुवार शाम गृहनगर डिंडौरी पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे कांग्रेस के आदिवासी विधायक उमंग सिंघार ने कुछ दिनों पहले ही मध्यप्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी, जिसपर मीडिया ने जब ओमकार मरकाम से सवाल से किया तो वे गोलमोल जवाब देते हुए नजर आये। मरकाम कांग्रेस पार्टी को आदिवासियों का हितैषी तो बता रहे हैं लेकिन आदिवासी मुख्यमंत्री बनाये जाने के स्टैंड पर कुछ भी कहने से बचते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय चुनाव समिति में सदस्य बनाये जाने पर मरकाम ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं के प्रति आभार जताया, वहीं आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए नजर आए। गुरुवार शाम जैसे ही ओमकार मरकाम का काफिला गृहनगर डिंडौरी पहुंचा तो जिलेभर से जुटे कार्यकर्ताओं ने मरकाम का भव्य स्वागत किया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और शहर में स्वागत रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। स्वागत रैली के दौरान हाईवे समेत शहर के मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे आवगमन प्रभावित हुआ और लोग परेशान होते हुए नजर आये। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed