फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Former district president in Shivraj's area joined Congress and returned

MP Politics: शिवराज के गढ़ में पूर्व जनपद अध्यक्ष दोपहर में कांग्रेस में शामिल हुए, देर शाम BJP में लौटे

Thu, 28 Jul 2022 11:43 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 28 Jul 2022 11:43 AM IST
सार

मध्य प्रदेश जनपद पंचायत के चुनाव में जोड़ तोड़ की राजनीति तेज हो रही है। बुधवार को शिवराज के गढ़ नसरुल्लागंज से पूर्व जनपद अध्यक्ष देवी सिहं धुर्वे दोपहर में कांग्रेस में शामिल हुए और देर शाम को वापस बीजेपी में शामिल हो गए।
 

विज्ञापन
Former district president in Shivraj's area joined Congress and returned
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ देवी सिंह धुर्वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश जनपद पंचायत के चुनाव में आयाराम-गयाराम की स्थिति बन गई है। सुबह कोई किसी पार्टी में होता है और शाम को किसी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले और गढ़ माने जाने वाले नसरुल्लागंज में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। पूर्व जनपद अध्यक्ष देवी सिंह धुर्वे ने दोपहर को कांग्रेस की सदस्यता ली। देर शाम को वे भाजपा में लौट आए। 
विज्ञापन


इसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दांव कहा जा रहा है। दर्सल, नसरुल्लागंज में धुर्वे जनपद अध्यक्ष नहीं बन सके। इससे वे भाजपा से नाराज हो गए। इसी की वजह से उन्होंने दोपहर को कांग्रेस की सदस्यता लेने की घोषणा कर दी। जब यह बात भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंची तो वे सक्रिय हुए। उन्होंने समझाइश दी और धुर्वे शाम को भाजपा में लौट आए। 
विज्ञापन


कांग्रेस बता रही थी अपनी जीत
देवी सिंह धुर्वे के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी के नेता इसे शिवराज सिंह चौहान को झटका कहकर प्रचारित कर रहे थे। खैर, भाजपा के नेता सक्रिय हुए तो शाम को देवी सिंह धुर्वे को मुख्यमंत्री निवास बुलाया गया। शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के बाद धुर्वे ने साफ कह दिया कि कांग्रेस जाने की बात निराधार है। उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली है। इस तरह शिवराज ने कांग्रेस को उसके ही खेल में उसे मात दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धुर्वे ने जारी किया बयान
यह घटनाक्रम होने के बाद धुर्वे ने एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि वह सुबह घर से निकल रहे थे। इस दौरान कुछ परिचितों के साथ चाय पीने को रुक गए थे। कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। इसके साथ ही दावा किया गया कि मैंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। ऐसा कतई नहीं है। मैं भाजपा के साथ था और रहूंगा। मैं भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं और भाजपा में ही हूं। मैंने पार्टी नहीं छोड़ी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed