फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP politics: BJP's state in-charge targeted Digvijay, said - where he will campaign, Congress will lose there

MP politics: BJP के प्रदेश प्रभारी ने दिग्विजय पर साधा निशाना, कहा-जहां ये करेंगे प्रचार, वहां हारेगी कांग्रेस

Thu, 15 Jun 2023 10:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 15 Jun 2023 10:47 PM IST
सार

केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा के मध्यप्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव इसी सिलसिले में सागर जिले के दौरे पर हैं। राव ने देवरी में दिग्विजय सिंह को लेकर बयान दिया है। 

विज्ञापन
MP politics: BJP's state in-charge targeted Digvijay, said - where he will campaign, Congress will lose there
भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में चुनाव का समय नजदीक है। दोनों की प्रमुख दलों में बयानबाजियों का दौर तेज हो चला है। अब सागर जिले में भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह जहां-जहां काग्रेस का प्रचार करने जाएंगे, वहां-वहां इनके पीछे काग्रेस को हराने उनका भूत पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा के मध्यप्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव सागर जिले के दौरे पर हैं। केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा नेता केंद्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच प्रस्तुत कर रहे हैं। सागर जिले के देवरी विधानसभा में लोकसभा स्तरीय प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्या वक्ता प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव एवं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की छवि पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन


इसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश में भाजपा के प्रभारी मुरलीधर राव ने केन्द्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियां बताते-बताते दिग्विजय पर निशाना साध लिया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जहां-जहां काग्रेस का प्रचार करने जाएंगे, वहां-वहां इनके पीछे काग्रेस को हराने उनका भूत पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed