{"_id":"65cb1bfc9e97010c82017662","slug":"mp-police-sent-farmers-going-to-delhi-to-join-farmers-movement-to-ujjain-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kisan Andolan: आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसानों को जबरन उज्जैन भेजा, बोले- हम देव दर्शन करने नहीं आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kisan Andolan: आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसानों को जबरन उज्जैन भेजा, बोले- हम देव दर्शन करने नहीं आए
Tue, 13 Feb 2024 01:06 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 13 Feb 2024 01:06 PM IST
सार
किसानों को उज्जैन भेजने को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक्स किया। उन्होंने लिखा- किसान आंदोलन में भाग लेने जा रहीं कर्नाटक की महिलाओं को पुलिस हिरासत में जबरदस्ती ट्रेन से उज्जैन ले जाया गया। भाजपा जब जब डरती है, पुलिस को आगे करती है।
विज्ञापन
किसानों ने किया विरोध।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच न्यूनतम समर्थन मूल्य, गारंटी कानून और कर्ज माफी पर सहमति नहीं बनने के बाद आज दिल्ली में किसानों का बड़ा आंदोलन है। इसे लेकर किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने किसानों से दिल्ली पहुंचने का आग्रह किया था। आंदोलन में शामिल होने के लिए ट्रेन से जा रहे किसानों को रविवार रात से ही दिल्ली पहुंचने से रोका जा रहा है। किसानों को कल भोपाल में रोका गया और आज उन्हें ट्रेन के माध्यम से उज्जैन भेज दिया गया।
विज्ञापन
कर्नाटक के किसानों को जब उज्जैन स्टेशन पर लाया गया तो वह नाराज हो गए। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने कहा कि हम दिल्ली जाना चाहते थे, लेकिन भोपाल पुलिस ने हमें नहीं जाने दिया। हम उज्जैन में कोई देव दर्शन करने नहीं आए हैं, हमें तो किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जाना है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया था ट्वीट
किसानों को उज्जैन भेजने को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक्स किया। उन्होंने लिखा- किसान आंदोलन में भाग लेने जा रहीं कर्नाटक की महिलाओं को पुलिस हिरासत में जबरदस्ती ट्रेन से उज्जैन ले जाया गया। भाजपा जब जब डरती है,
विज्ञापन
पुलिस को आगे करती है।
