फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Police Constable Recruitment: 2.25 lakh fewer applicants this time; 7.51 lakh applications for 7,500 posts.

एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती: इस बार सवा दो लाख कम हुए आवेदक, 7,500 पदों के लिए 7.51 लाख आवेदन

Thu, 08 Oct 2026 03:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 08 Oct 2026 03:57 PM IST
सार

मध्य प्रदेश पुलिस के 7,500 आरक्षक पदों की भर्ती में इस बार 7.51 लाख आवेदन आए हैं, जो पिछले साल के 9.76 लाख आवेदनों से करीब सवा दो लाख कम हैं। ऑनलाइन परीक्षा 19 नवंबर से 13 शहरों में होगी।

 

विज्ञापन
MP Police Constable Recruitment: 2.25 lakh fewer applicants this time; 7.51 lakh applications for 7,500 posts.
एमपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक के 7,500 पदों पर होने जा रही भर्ती परीक्षा में इस बार करीब सवा दो लाख आवेदक कम हुए हैं। बढ़ती बेरोजगारी के बीच पुलिस मुख्यालय और कर्मचारी चयन मंडल को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक आवेदन आने की उम्मीद थी, लेकिन इस बार अभ्यर्थियों की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

कर्मचारी चयन मंडल को वर्ष 2025 में आयोजित आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 9.76 लाख आवेदन मिले थे। वहीं, वर्ष 2026 में 7,500 पदों के लिए कुल 7.51 लाख आवेदन ही जमा हुए हैं। गृह विभाग के प्रस्ताव पर कर्मचारी चयन मंडल ने 22 सितंबर से 6 अक्तूबर तक आवेदन की प्रक्रिया रखी थी। आगामी 19 नवंबर से शुरू होने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए प्रदेश के 13 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। कुल 7,500 पदों में से 700 पद विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के लिए निर्धारित हैं। इन पदों पर केवल पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जिला पुलिस बल के 6,800 पदों के लिए महिला अभ्यर्थियों को भी आवेदन का मौका दिया गया है।

विज्ञापन


पिछली भर्ती प्रक्रिया का रिकॉर्ड
वर्ष 2025 में अगस्त महीने में 7,500 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। तब कुल 9.75 लाख आवेदन आए थे। यानी एक पद के लिए करीब 13 हजार उम्मीदवार मैदान में थे। 10 शहरों में करीब एक महीने चली लिखित परीक्षा के बाद आरक्षण विवाद के कारण 87 प्रतिशत पदों पर ही परिणाम घोषित किया गया, जबकि 13 प्रतिशत पदों का परिणाम रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: एल्बेंडाजोल की दवा खाते ही 7 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, उल्टी-चक्कर और बेहोशी की शिकायत,अस्पताल में भर्ती

इस भर्ती में 6,525 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इनमें जिला पुलिस बल में 5,916 और एसएएफ में 609 अभ्यर्थी चयनित हुए। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए 57,990 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। यह परीक्षा 23 फरवरी से 14 मार्च 2026 तक 10 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसमें 44,483 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

आरक्षक चालक के 1,000 पदों पर भी भर्ती

कर्मचारी चयन मंडल ने आरक्षक चालक के 1,000 पदों पर भर्ती के लिए भी नियम पुस्तिका जारी कर दी है। इनमें एसएएफ के 200 और जिला पुलिस बल के 800 पद शामिल हैं। इस भर्ती में केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 15 अक्तूबर से 29 अक्तूबर तक चलेगी। परीक्षा 4 जनवरी 2027 से शुरू होने की संभावना है।

आरक्षक चालक पद के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। बायोमीट्रिक सत्यापन यूआईडीएआई के माध्यम से आधार कार्ड से किया जाएगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा। इस पद का वेतनमान 19,500 से 62,000 रुपये निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed