फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Panchayat Election: Election of Jila Panchayat Presidents today

MP News: 51 में से 40 जिला पंचायतों में BJP का कब्जा, कांग्रेस को दस जिलों में मिली जीत, 1 गोंगपा के खाते में

Fri, 29 Jul 2022 05:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 29 Jul 2022 05:45 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में जनपद पंचायत के बाद जिला पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के चुनावों में भी भाजपा ने बड़ी सफलता हासिल की है। 51 में से 41 जिलों में भाजपा के समर्थकों ने अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया है।  

विज्ञापन
MP Panchayat Election: Election of Jila Panchayat Presidents today
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। 51 में से 40 जिलों में उसने अपने अध्यक्ष बनने का दावा किया है। वहीं, कांग्रेस को दस जिलों में जीत मिलने की बात कही जा रही है। सिवनी जिले में गोड़वाना गणतंत्र  पार्टी समर्थित अध्यक्ष बना है। दिलचस्प मुकाबला भोपाल में रहा, जहां पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की भाजपा नेताओं और पुलिस के साथ झड़प हुई। भोपाल में भी भाजपा ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने राजगढ़, सिंगरौली, झाबुआ, देवास, डिंडौरी, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, दमोह, बालाघाट में अपनी पार्टी के समर्थक के अध्यक्ष का पद जीतने का दावा किया है। कांग्रेस ने रतलाम में भी कांग्रेस प्रत्याशी के जीतने का दावा किया था, लेकिन बाद में तीन वोट रद्द कर दिए गए। इसे लेकर कांग्रेस अपील में चली गई। धार और उमरिया में बीजेपी और कांग्रेस को बराबर वोट मिले थे। ड्रा में कांग्रेस प्रत्याशी हार गए। भाजपा ने कटनी, मंदसौर, दतिया, मुरैना, नरसिंहपुर, शहडोल, सागर, ग्वालियर, गुना, भिंड, शिवपुरी, बुरहानपुर, शाजापुर, मंडला, रायसेन, सीहोर, पन्ना, टीकमगढ़, रीवा, बड़वानी, निवाड़ी, विदिशा, सतना, उज्जैन, आगर, बैतूल, अशोकनगर, धार, खरगोन, उमरिया, खंडवा, इंदौर, नीमच, सिवनी, श्योपुर, छतरपुर और हरदा  में अपनी पार्टी के समर्थक के जीतने का दावा किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



दलीय आधार पर नहीं होते पंचायत चुनाव
पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं होते हैं। कांग्रेस और बीजेपी अपने-अपने समर्थकों को अध्यक्ष पद पर बिठाना चाहती है। इसके लिए सदस्यों को हर तरीके से अपनी तरफ करने में दोनों ही पार्टियों के पदाधिकारी लगे हुए थे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों को पुलिस अगवा कर रही है। मध्य प्रदेश चुनाव आयोग क्यों अपनी आंखें बंद करे हुए है? श्योपुर, सीहोर अन्य जिलों के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

51 जिलों में चुने गए जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
51 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि सीधी जिले में एक जिला पंचायत वार्ड का परिणाम उच्च न्यायालय द्वारा स्थगित करने के कारण वहां पर अभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन नहीं होगा।   





दिग्विजय ने लगाए शिवराज पर आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शिवराज उर्फ मामा उर्फ मामू के गृह जिले की जिला परिषद सीहोर के आदिवासी सदस्य के खिलाफ झूठी शिकायत की गई। पुलिस उसे धमकाते हुए थाने ले गई। जिला पंचायत का चुनाव होना है। मामू डरा हुआ है। पूरा चुनाव पैसा, पुलिस व प्रशासन के दम पर भाजपा लड़ रही है। दिग्विजय ने कैलाश विजयवर्गीय का नाम लेते हुए कहा कि आपने सही कहा है। मामू को भाजपा कार्यकर्ताओं की आवश्यकता नहीं है। पूरा प्रशासन उनके कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है। 

कांग्रेस बोली बीजेपी ने प्रशासन का दुरुपयोग किया 
कांग्रेस ने कहा कि भोपाल, रतलाम, हरदा और सीहोर में भोपाल ने सत्ता और प्रशासन का दुरुपयोग किया। भाेपाल में भाजपा के पास सिर्फ दो वोट थे। कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद मंत्रियों के संरक्षण में सदस्यों का अपहरण किया और लूट तंत्र से भाजपा जीती। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग में शिकायत की बात कही है। वहीं, ग्वालियर, श्योपुर में कांग्रेस के प्रमुख नेता अशोक सिंह और रामनिवास रावत को एक दिन पहले ही पुलिस के थाने में बैठाने का आरोप लगााया है। वहीं, रतलाम में कांग्रेस प्रत्याशी के जीतने पर 3 वोट रद्द करने के आरोप लगाए है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed