{"_id":"62878275b4d0353f53126652","slug":"mp-panchayat-chunav-state-election-commissioner-said-must-provide-paper-on-time-for-ballot-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Panchayat Chunav: राज्य निर्वाचन आयुक्त की सरकार से अपील, मतपत्र के लिए समय पर कागज उपलब्ध कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Panchayat Chunav: राज्य निर्वाचन आयुक्त की सरकार से अपील, मतपत्र के लिए समय पर कागज उपलब्ध कराएं
Sat, 21 May 2022 10:23 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 21 May 2022 10:23 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में पंचायत और नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने शुक्रवार को प्रमुख सचिव राजस्व मनीष रस्तोगी से मतपत्र के लिए जरूरी कागज समय पर उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने शुक्रवार को प्रमुख सचिव राजस्व मनीष रस्तोगी से मतपत्र के लिए जरूरी कागज समय पर उपलब्ध कराने को कहा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने शुक्रवार को प्रमुख सचिव राजस्व मनीष रस्तोगी से पंचायत और नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए जरूरी विभिन्न रंग के कागज की व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। सिंह ने कहा कि पंचायत आम निर्वाचन के लिए जिलों की मांग अनुसार सफेद, नीला, पीला एवं गुलाबी कागज की व्यवस्था समय पर करें। सिंह ने नगरीय निकाय में प्रयुक्त होने वाले ईवीएम मतपत्र मुद्रण की व्यवस्था और 35 प्रकार के प्रारूप प्रपत्र एवं 8 प्रकार के लिफाफों के मुद्रण की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव राजस्व रस्तोगी ने कहा कि सभी कार्य समयसीमा में पूरे कर लिए जाएंगे। बैठक में सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह, नियंत्रक शासकीय मुद्रणालय श्रीमन शुक्ला, ओएसडी दुर्ग विजय सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।