फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mp panchayat chunav: Polling for the third phase of panchayat election on July 8, 1.13 crore voters will exercise their vote

Mp panchayat chunav: पंचायत निर्वाचन के तीसरे चरण का मतदान 8 जुलाई को, 1.13 करोड़ मतदाता मत का प्रयोग करेंगे  

Thu, 07 Jul 2022 05:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 07 Jul 2022 05:18 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के तीसरे चरण में शुक्रवार को मतदान होगा। इसके लिए 20 हजार 608 केंद्र पर जनता अपने मत का उपयोग करेगी। 1.13 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
Mp panchayat chunav: Polling for the third phase of panchayat election on July 8, 1.13 crore voters will exercise their vote
निकाय चुनाव

विस्तार

मध्य प्रदेश के त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के तीसरे चरण में शुक्रवार को मतदान होगा। इसके लिए 20 हजार 608 केंद्र पर जनता अपने मत का उपयोग करेगी। 1.13 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

 
राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2022 के तीसरे एवं अंतिम चरण का मतदान 8 जुलाई को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्र में ही मतगणना की जायेगी। शांति पूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। तीसरे चरण के मतदान में 40 हजार से अधिक पुलिस बल की ड्यूटी लगायी गयी है।
विज्ञापन


तीसरे चरण में 39 जिलों के 92 विकासखंड की 6607 ग्राम पंचायत में मतदान होगा। मतदान के लिए 20 हजार 608 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। इनमें से 3 हजार 59 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं। तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के 243, जनपद पंचायत सदस्य के 1955, सरपंच के 6607 और पंच के 1 लाख 5 हजार 293 पद है। इनमें से कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन से जिला पंचायत सदस्य के 242, जनपद पंचायत सदस्य के 1916, सरपंच के 6408 और पंच के 22378 पद के लिए निर्वाचन होगा। पंच के 14 हजार 699 पदों पर कोई नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं है। तीसरे चरण में एक करोड़ 13 लाख 11 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें से 58 लाख 36 हजार 623 पुरूष, 54 लाख 74 हजार 592 महिला एवं 264 अन्य मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त ने जानकारी दी है कि जिला राजगढ़ में विकासखंड नरसिंहगढ़, सारंगपुर, जिला रायसेन में सांची, औबेदुल्लागंज, जिला सीहोर में आष्टा, बुदनी, जिला विदिशा में कुरवाई, ग्यारसपुर, लटेरी, जिला खरगोन में भीकनगांव, कसरावद, गोगाँव, खरगोन, जिला खंडवा में पंधाना, छैगांवमाखन, जिला धार में सरदारपुर, नालछा, धार, तिरला, जिला अलीराजपुर में सोंडवा, उदयगढ़, जिला बड़वानी में पाटी, बड़वानी, जिला गुना में आरौन, जिला शिवपुरी में पोहरी, करेरा, शिवपुरी, जिला अशोकनगर में मुंगावली, चंदेरी, जिला छिंदवाड़ा में मोहखेड़, जुन्नारदेव, चौरई, जिला सिवनी में केवलारी, छपारा, कुरई, जिला बालाघाट में बालाघाट, लालबर्रा, बिरसा, जिला मंडला में नारायणगंज, निवास, बीजाडांडी, जिला डिंडौरी में समनापुर, बजाग, करंजिया, जिला कटनी में बहोरीबंद, रीठी, जिला उज्जैन में महिदपुर, तराना, जिला नीमच में मनासा, जिला रतलाम में रतलाम, जावरा, पिपलोदा, जिला शाजापुर में शुजालपुर, कालापीपल, जिला आगरमालवा में सुसनेर, नलखेड़ा, जिला मंदसौर में गरोठ, मल्हारगढ़, जिला सागर में राहतगढ़, खुरई, शाहगढ़, जैसीनगर, जिला छतरपुर में नौगांव, लवकुशनगर, बिजावर, जिला दमोह में तेंदुखेड़ा, बटियाँगढ़, पटेरा, जिला टीकमगढ़ में जतारा, जिला रीवा में सिरमौर, जवा, त्यौथर, जिला सिंगरौली में चितरंगी, जिला सीधी में सीधी, जिला सतना में रामपुर बघेलान, मैहर, जिला नर्मदापुरम में नर्मदापुरम, माखननगर, बनखेड़ी, जिला बैतूल में प्रभातपट्टन, भैंसदेही, भीमपुर, जिला शहडोल में पाली नं 1 गोहपारू, बुड़ार, जिला अनूपपुर में अनूपपुर, कोतमा, जिला भिंड में महगांव, गोहद, जिला श्योपुर में विजयपुर और जिला मुरैना में विकासखंड सबलगढ़, कैलारस तथा पहाड़गढ़ में मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed