फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Panchayat chunav: Panchayat elections will be held in three phases in the state, the commission wrote a letter to the collector

MP Panchayat Chunav: प्रदेश में तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, आयोग ने कलेक्टर को लिखा पत्र

Thu, 19 May 2022 08:27 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 19 May 2022 08:27 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के पंचायत और नगर निकाय चुनाव कराने के ऐलान के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने भी तैयारी तेज कर दी है। आयोग ने तीन चरणों में पंचायत चुनाव का ऐलान कर सभी कलेक्टर को पत्र लिखकर सुझाव मांगे हैं।  

विज्ञापन
MP Panchayat chunav: Panchayat elections will be held in three phases in the state, the commission wrote a letter to the collector
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के पंचायत और नगर निकाय चुनाव कराने के आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने भी तैयारी तेज कर दी है। आयोग ने प्रदेश में तीन चरणों में पंचायत चुनाव कराने का ऐलान किया है।   राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को सभी कलेक्टर्स को चुनाव कार्यक्रम जारी कर 20 मई तक सुझाव और जानकारी मांगी है। आयोग ने कहा कि नवीन परिसीमन 2022 के बाद कई जिलों में यह देखने में आया है कि जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन क्षेत्र का प्रसार एक से अधिक विकासखंड में है। यानी कुछ पंचायतें एक विकासखंड में हैं तथा कुछ पंचायत किसी दूसरे विकासखंड में हैं। आयोग ने ऐसी स्थिति में दोनों विकासखंडों में एक ही दिन में निर्वाचन कराने को कहा है।
विज्ञापन
आयोग ने तर्क दिया है कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना का कार्य मतदान समाप्ति के बाद मतदान स्थल पर ही किया जाएगा। यदि इस प्रकार से ओवरलैप हो रहे दो विकासखंडों में चुनाव प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में कराई जाती है तो संबंधित जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन का आंशिक परिणाम प्रथम चरण की मतगणना के बाद सार्वजनिक हो जाएगा। जो संबंधित क्षेत्र के द्वितीय चरण में होने वाले मतदान को प्रभावित कर सकता है। आयोग ने ऐसे विकासखंडों की पड़ताल कर उनमें निर्वाचन कराने के प्रस्ताव 20 मई तक भेजने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed