फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Panchayat Chunav News: OBC reservation in panchayat polls, MP govt views on SC stay

MP Panchayat Chunav News: टल सकते हैं पंचायत चुनाव, सरकार ने कहा- बिना OBC आरक्षण चुनावों के पक्ष में नहीं

Tue, 21 Dec 2021 04:32 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 21 Dec 2021 04:32 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार ने संकेत दिए हैं कि OBC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के स्टे की वजह से पंचायत चुनाव टल सकते हैं। राज्य सरकार ने कहा है कि उसका इरादा है कि किसी भी स्थिति में OBC आरक्षण के बिना पंचायत चुनाव न कराए जाए। 

विज्ञापन
MP Panchayat Chunav News: OBC reservation in panchayat polls, MP govt views on SC stay
मध्य प्रदेश पंचायत चुनावों में OBC आरक्षण पर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के बाद राज्य के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मीडिया से बात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

OBC आरक्षण के मुद्दे पर  मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव टल सकते हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने ऐसे संकेत दिए हैं। राज्य के नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा स्पष्ट है कि किसी भी स्थिति में OBC आरक्षण के बिना पंचायत चुनाव न कराए जाए। 
विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार के जो भी प्रयास है, जो भी कानूनी प्रयास किए जा रहे हैं, उसके परिणाम एक-दो दिन में सामने आएंगे। केंद्र सरकार के सहयोग पर भी विचार हो रहा है। उन्होंने बताया कि विधानसभा में पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण को लेकर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा हुई। आपने भी सुना ही होगा कि पांच बार कांग्रेस पार्टी ने जबलपुर हाईकोर्ट में स्टे के लिए रिट लगाई। जब पांच बार जबलपुर से स्टे नहीं मिला तो सुप्रीम कोर्ट में रिट लगाई। कांग्रेस की रिट पर सुप्रीम कोर्ट ने पंचायतों में जो OBC को 27% आरक्षण है, उस पर रोक लगाई है। हम लोगों ने सारे प्रकरणों के क्रमांक सहित तारीखें और सारे तथ्य हाउस में रखे हैं। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी OBC विरोधी है। कांग्रेस की वजह से ही सर्वोच्च न्यायालय ने OBC आरक्षण पर रोक लगाई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा है कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, विधिमंत्री के ध्यान में इस विषय को लाया गया है। सरकार इस बात का प्रयास कर रही है कि OBC को 27% आरक्षण पंचायत चुनाव में मिले। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम सभी पहलुओं पर विचार कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में हम अपनी बात कैसे रख सकते हैं, और क्या रास्ते हो सकते हैं, सभी पहलुओं पर विचार कर रहे हैं। हम लोग पूरी कोशिश कर रहे हैं कि OBC को 27% आरक्षण मिले और पंचायत चुनाव इस शर्त पर हो कि 27% आरक्षण OBC को मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed