फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Panchayat Chunav: BJP's bumper victory in Panchayat elections, Shivraj said this is the victory of poor wel

MP Panchayat Chunav: पंचायत चुनाव से बीजेपी की बंपर जीत, शिवराज बोले यह गरीब कल्याण की योजनाओं की जीत

Fri, 29 Jul 2022 09:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 29 Jul 2022 09:49 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के 51 जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी ने 41 जिलों में अपने समर्थकों के अध्यक्ष चुने जाने पर उत्सव बनाया। बीजेपी मुख्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने प्रदेश कार्यालय स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।  

विज्ञापन
MP Panchayat Chunav: BJP's bumper victory in Panchayat elections, Shivraj said this is the victory of poor wel
जिला पंचायत में बंपर जीत पर बीजेपी मुख्यालय में उत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के 51 जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी ने 41 जिलों में अपने समर्थकों के अध्यक्ष चुने जाने पर उत्सव बनाया। बीजेपी मुख्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने प्रदेश कार्यालय स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।  

विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी को मिली ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण की योजनाओं, सुशासन की नीति और विकास के एजेंडे की जीत है। यह जीत भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है। इस महाविजय को हम विनम्रता के साथ स्वीकार करते है और विश्वास दिलाते है कि भाजपा की सरकार विकास के कामों में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

विज्ञापन

बीजेपी की बंपर जीत पर बीजेपी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल ढमाकों के साथ आतिशबाजी कर उत्सव बनाया। शिवराज ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और उनकी टीम, मंत्रिमंडल के साथी, विधायक, सांसद, पदाधिकारियों को बधाई देता हूं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के नेता इतने बौखला गए थे कि मतदाता स्वतंत्र रूप से वोट करने जा रहा थ तो उन्हें कांग्रेसी रोक रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कलेक्ट्रेट के दरवोज तोड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हार जीत होती है। सीएम ने कहा कि जिला पंचायत और जनपद चुनाव में हमने शानदार सफलता हासिल की। 41 जिला पंचायतों, 227 जनपद पंचायतों और 20 हजार 641 पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी विजयी हुई है। इन चुनावों में हमें ग्रामीण जनता को अभूतपूर्व प्यार मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार सभी के साथ मिलकर विकास के कामों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बीजेपी की जीत हमारे जमीनी स्तर पर काम करने वाले बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। गरीब कल्याण की योजनाओं की सफलता जीत में शामिल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लगातार झूठ बोलने का काम किया। इन चुनावों में ग्रामीण मतदाओं को झूठ बोलने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह हार से इतने बौखलाए कि गुंडागर्दी पर उतर आए, लेकिन गुंडागर्दी मध्य प्रदेश के विकास की रफ्तार को रो नहीं सकती।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed