फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Young man made threatening video viral, when police caught him he said - I made a mistake

MP News: युवक ने धमकी भरा वीडियो किया वायरल, पुलिस ने दबोचा तो बोला- मुझसे गलती हो गई, मेरे पास न बम-न बंदूक

Thu, 18 Jan 2024 07:05 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 18 Jan 2024 07:05 PM IST
सार

मंदसौर के एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह बम और बंदूक रखने की बात कर रहा है। पुलिस ने दबोचा तो माफी मांगने लगा कि फेमस होने के लिए झूठा वीडियो डाला था। 

विज्ञापन
MP News: Young man made threatening video viral, when police caught him he said - I made a mistake
पुलिस गिरफ्त में आने से पहले और बाद की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मंदसौर से रोचक मामला सामने आया है। वायडी नगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने धमकी भरा वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद युवक ने एक और वीडियो बनाकर जारी किया जिसमें उसने माफी मांगी और कहा कि फेमस होने के लिए उसने इस तरह का धमकी भरा वीडियो बनाया था।
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंदसौर के वायडी नगर थाना क्षेत्र के एकता नगर निवासी आफताब ने एक धमकी भरा वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो में युवक कह रहा है हम बंदूक भी रखते हैं और बम भी रखते हैं मुल्तानपुरा के छोरे हैं कुछ उड़ाने का दम भी रखते हैं शहर में ...। युवक के इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने छानबीन की और युवक को पकड़कर थाने ले आई। थाने पर युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। उधर पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद युवक ने एक और वीडियो जारी कर माफी मांगी और कहां कि फेमस होने के चक्कर में उसने बम और बंदूक का वीडियो बनाया था, लेकिन उसके पास न बम है ना बंदूक। इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी गौतम सिंह सोलंकी ने बताया कि युवक के खिलाफ पुलिस थाना वायडी नगर पर शांति भंग करने की धारा 151 में कार्रवाई की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed