फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Workers were working in the warehouse, two of them died in the grip of 11 thousand KV line

MP News: वेयरहाउस में काम कर रहे थे मजदूर, 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से दो की मौत

Tue, 15 Nov 2022 06:43 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 15 Nov 2022 06:43 PM IST
सार

सतना जिले के पतवारा में बड़ा हादसा हो गया। वेयरहाउस में काम कर रहे दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
MP News: Workers were working in the warehouse, two of them died in the grip of 11 thousand KV line
दमोह में हादसे का चश्मदीद घटना की जानकारी देते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले के नागौद अंतर्गत पतवारा ग्राम में वेयरहाउस में काम करते समय दो लोग 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ा। वहीं, दूसरे व्यक्ति ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ा।
विज्ञापन

 
नागौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत पचवारा ग्राम में वेयरहाउस में काम करते वक्त कमलेश साहू और मुन्ना द्विवेदी अचानक 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आ गए। दोनों बुरी तरह करंट से झुलस गए। निर्माणाधीन वेयरहाउस में रखी लोहे की सीढ़ी हटा रहे थे। वेयरहाउस के पास लगे 11 हजार केवी बिजली की करंट की जद में आ गए। देखते ही देखते दोनों लोग बिजली के करंट से बुरी तरह झुलस गए। इसके बाद मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए नागौद अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान मुन्ना द्विवेदी की मौत हो गई। कमलेश साहू को गंभीर हालत में सतना जिला चिकित्सालय लाया गया, जहा उसकी भी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नागौद पुलिस घटना जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed