फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Woman sarpanch died before tiger attack in Sidhi

MP News: बाघ के हमले से पूर्व महिला सरपंच की मौत, सीधी के आदिवासी अंचल में लगातार हो रहीं ऐसी घटनाएं

Fri, 06 Jan 2023 08:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 06 Jan 2023 08:25 PM IST
सार

मृतक महिला बड़काडोल ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच भी रह चुकी है। घटना की सूचना पर एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर आर नगर निरीक्षक मझौली दीपक बाघेल अमले के साथ मौके पर पहुचे और  परिजनों से जानकारी ली।

विज्ञापन
MP News Woman sarpanch died before tiger attack in Sidhi
बाघ के हमले से पूर्व महिला सरपंच की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के आदिवासी अंचल में बाघ और जंगली जानवर लोगों पर लगातार हमले कर रहे हैं। शुक्रवार को  संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के दुबरी रेंज में आने बड़काडोल बीट में एक बाघ ने महिला पर हमला कर दिया है। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका पूर्व महिला सरपंच थी। इससे करीब दो महीने पहले भी जंगली जानवरों ने दो बच्चों पर हमला कर उन्हें मार दिया था।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुड्डी बाई पति रामाधार भूर्तिया (52) बड़काडोल गांव की रहने वाली थी। वह जंगल से लगे जुड़मानी गांव में अपने खेत में भैंस चराने गई थी। इस दौरान गुड्डी बाई पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन


मृतक महिला बड़काडोल ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच भी रह चुकी है। घटना की सूचना पर एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर आर नगर निरीक्षक मझौली दीपक बाघेल अमले के साथ मौके पर पहुचे और  परिजनों से जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ रहा जंगली जानवरों का हमला
बीते कुछ दिनों से जंगली जानवरों द्वारा कई लोगों को हमला कर उन्हें घायल और मौत के घाट उतारा जा चुका है। 14 दिसंबर को बड़काडोल निवासी ओमकली सिंह पति बृजभान सिंह गोंड को भी बाघ ने हमला कर घायल कर दिया गया था। एक महीने के अंदर बाघ के हमले से एक महिला की मौत हो गई। इससे गांव के साथ-साथ नजदीकी गांवों के ग्रामीण दहशत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed