फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Wife approves brain dead husband's organ donation, three people get life support, police band salutes

MP News: कलेजे पर पत्थर रख पत्नी ने दी ब्रेन डेड पति के अंगदान की मंजूरी, तीन लोगों को मिला जीवनदान

Sun, 26 Nov 2023 07:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 26 Nov 2023 07:49 PM IST
सार



राजधानी भोपाल के 53 वर्षीय राजेश अवस्थी के दुर्घटना में घायल होने के बाद ब्रेड डेड हो गई। उनकी पत्नी के अंगदान की स्वीकृति देने के बाद तीन लोगों को नया जीवन मिला है। 

विज्ञापन
MP News: Wife approves brain dead husband's organ donation, three people get life support, police band salutes
राजेश अवस्थी तीन लोगों को जीवनदान दे गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी में अंगदान का बहुत मार्मिक मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने कलेजे पर पत्थर रख कर ब्रेन डेड पति के अंगदान का फैसला लिया और तीन लोगों को जीवनदान दे दिया। दिवंगत राजेश अवस्थी के ब्रेड डेड होने के बाद एक लीवर और दो किडनी अलग-अलग मरीजों को प्रत्यारोपित की गईं। बता दें, 53 वर्षीय राजेश अवस्थी 24 नवंबर को दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको परिजनों ने बंसल अस्पताल में भर्ती कराया था। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। सिर में घाव से उनको ब्रेन हैमरेज भी हो गया था। न्यूरो सर्जन और अधिकृत विशेषज्ञ समेत चार डॉक्टरों की ब्रेन डेथ सर्टिफिकेट कमेटी ने क्लिनिकल जांच और एपनिया परीक्षण समेत मेडिकल जांच करके उन्हें ब्रेन डेड घोषित किया था। 
विज्ञापन


परिवार ने स्वेच्छा से दी अंगदान की सहमति  
डॉक्टरों ने उनकी पत्नी सुषमा अवस्थी और परिजनों को उनकी स्थिति के बारे में समझाया। ब्रेन डेड होने के बारे में बताया। इसके बाद परिवार ने स्वेच्छा से अंगदान की सहमति दी। फिर अंगदान की प्रक्रिया शुरू की गई। इस प्रक्रिया में मरीज की किडनी और लिवर दान करने योग्य पाए गए। इसकी जानकारी स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन को दी। इसके बाद लिवर बंसल अस्पताल में भर्ती मरीज को और दोनों किडनी भोपाल के ही दो निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को दी गईं। 
विज्ञापन


पुलिस बैंड ने दी विदाई, परिवार का सम्मान 
अस्पताल से राजेश अवस्थी के पार्थिव शरीर की पूरे सम्मान के साथ पुलिस बैंड द्वारा अंतिम यात्रा निकाल कर विदाई दी गई। अस्पताल के कॉरिडोर को पुष्प से सजाया गया। इस दौरान अस्पताल की तरफ से अंगदान करने का निर्णय लेने वाले परिवार का भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed