MP News: इन लाखों रुपए का क्या करूंगा? जब तिलक में दूल्हे ने लौटाए दहेज के पैसे, देखते रह गए दुल्हन के घरवाले
Maihar Marriage: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक दूल्हे ने शगुन में मिले डेढ़ लाख रुपये लौटा दिए हैं। युवक की शादी 10 दिसंबर को होनी है, लेकिन इससे पहले, तिलक समारोह हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र में एक दूल्हे ने दहेज प्रथा के खिलाफ एक अनोखी मिसाल पेश की है। यहां 10 दिसंबर को राकेश पटेल और आंचल की शादी होनी है। शादी से पहले, 5 दिसंबर को आंचल के परिवार के लोग राकेश के घर लगे लग्न समारोह में पहुंचे। इस दौरान, तिलक करके दूल्हे को शगुन के रूप में डेढ़ लाख रुपये के नोट दिए गए।
लेकिन राकेश पटेल ने सभी का सम्मान करते हुए यह पैसे वापस लौटा दिए और सिर्फ 600 रुपये का शगुन स्वीकार किया। उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों से कहा कि दहेज प्रथा समाज के लिए हानिकारक है, और उन्होंने सभी से यह आग्रह किया कि वे इस प्रथा को खत्म करने में मदद करें।
राकेश की इस पहल को लेकर कुर्मी क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रामसुशील पटेल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस शादी के माध्यम से समाज को एक मजबूत संदेश देने की कोशिश की गई है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे दहेज प्रथा को समाप्त करने की दिशा में कदम उठाएं।
रामसुशील पटेल ने कहा कि वह इस समारोह में शामिल हुए थे और उन्होंने देखा कि राकेश ने दुल्हन पक्ष से मिले डेढ़ लाख रुपये को वापस लौटा दिया और सिर्फ 600 रुपये का शगुन स्वीकार किया। यह कदम समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता फैलाने का एक प्रयास था।
