फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Video of notorious crook Pappu Chatka made in Satna jail talking on phone, also uploaded on Instagram

MP News: सतना जेल में बना कुख्यात बदमाश पप्पू चटका का फोन पर बात करते वीडियो, इंस्टाग्राम पर भी अपलोड किया

Mon, 03 Jan 2022 01:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Jan 2022 01:43 PM IST
सार

राजधानी के कुख्यात बदमाश पप्पू चटका का जेल में बात करते हुए का वीडियो सामने आया है। इंस्टाग्राम पर ये वीडियो डाला गया है। अब सवाल उठ रहा है कि जेल में मोबाइल कैसे पहुंचा।
 

विज्ञापन
MP News: Video of notorious crook Pappu Chatka made in Satna jail talking on phone, also uploaded on Instagram
Bhopal: सतना जेल में बंद बदमाश का फोन पर बात करते वीडियो इंस्टाग्राम पर हुआ पोस्ट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी के कुख्यात बदमाश पप्पू चटका का जेल में बात करते हुए का वीडियो सामने आया है। इंस्टाग्राम पर ये वीडियो डाला गया है। अब सवाल उठ रहा है कि जेल में मोबाइल कैसे पहुंचा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बदमाश पप्पू चटका हत्या के जुर्म में जेल में बंद है। पप्पू को पिछले महीने 4 दिसंबर को भोपाल जेल से सतना सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था। बदमाश इंस्टाग्राम पर सक्रिय बताया जा रहा है। वो अपने वीडियो अपडेट करता है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पप्पू चटका फोन पर बात करता नजर आ रहा है। बदमाश ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर जेल से बात करते हुए का वीडियो अपलोड किया है। जेल से बात करते वीडियो में सेंट्रल जेल का मोनो भी नजर आ रहा है। ये वीडियो 22 दिसंबर को अपलोड करना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर वीडियो अपडेट करना मोबाइल के बिना संभव नहीं है। अब सवाल उठ रहा है कि जेल में मोबाइल कैसे मिला। अगर किसी और ने अपडेट किया है तो वीडियो कैसे बना। पप्पू सोशल मीडिया पर सक्रिय है और जेल, पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश पप्पू अपनी दहशत फैलाने के लिए इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहता है। इससे पहले पप्पू चटका का एक और वीडियो डाला सामने आया था, जिसमें बदमाश किली युवक को मारता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं वीडियो में वो बोल रहा था कि डॉन का इंतजार तो 11 मुल्कों की पुलिस कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed