फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Umang Singhar said on meeting Digvijay - There can be differences between us, there has never been an

MP News: दिग्विजय से मुलाकात को लेकर उमंग सिंघार बोले- हमारे बीच मतभेद हो सकते है, मनभेद कभी नहीं रहा

Thu, 07 Dec 2023 03:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 07 Dec 2023 03:00 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने कहा कि दिग्विजय सिंह से मुलाकात से लेकर ईवीएम, कांग्रेस की बैठक को लेकर सवालों के जवाब दिए। 

विज्ञापन
MP News: Umang Singhar said on meeting Digvijay - There can be differences between us, there has never been an
कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कमलनाथ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे और नए अध्यक्ष की तलाश की चर्चा के बीच धार जिले की गंधवानी सीट से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से मुलाकात की है। इसे लेकर पूछे सवाल पर सिंघार ने कहा कि परिवार में यदि आपस में सभी लोग एक हो गए हैं तो उसमें कोई बुरी बात नहीं है। आने वाले समय में लोकसभा का चुनाव है। यह एक बड़ा महासंग्राम है। उसके लिए तैयारी के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा करने की आवश्यकता है। वहीं, दिग्विजय सिंह को लेकर उनके पुराने बयान पर कायम रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे लगातार यह बात कहते आए हैं कि उनके बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद किसी से नहीं हैं।
विज्ञापन

उमंग सिंघार और दिग्विजय सिंह को एक दूसरे का सियासी दुश्मन माना जाता था। प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद सिंघार ने दिग्विजय सिंह से माफी मांगी और फिर बुधवार को उनसे मिलने पहुंचे।  बता दें, सिंघार ने दिग्विजय सिंह पर कमलनाथ सरकार को पर्दे से पीछे से चलाने का आरोप लगाया था। साथ ही सरकार गिरने के लिए भी उनको दोषी बताया था।   
विज्ञापन


मैंने कभी पार्टी में पद नहीं मांगा 
उमंग सिंघार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सवाल पर कहा कि मैं पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा हूं। आगे भी करता रहूंगा। आज तक पार्टी में मैंने कभी पद नहीं मांगा। चुनौतियों से लड़ना काम है और उनसे लड़ते रहेंगे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष के दौड़ में शामिल रहने के सवाल पर सिंघार ने कहा कि मैं कभी पद की दौड़ में नहीं रहता। ना कभी पद मांगा। यह पूरी पार्टी जानती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह जनता नहीं, भाजपा का जनादेश 
कांग्रेस की हार और ईवीएम पर उठ रहे सवाल के प्रश्न पर सिंघार ने कहा कि आमतौर पर पोस्टल बैलेट में जिसकी बढ़त होती है, उसकी सरकार बनती है। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब पोस्टल बैलेट में बढ़त होने के बाद नतीजे कुछ और रहे हैं। कांग्रेस 190 से ज्यादा सीटों पर पोस्टल बैलेट में आगे थी, लेकिन ईवीएम के बाद नतीजों में अंतर आ गया। यह जनता का जनादेश नहीं है, यह भाजपा का जनादेश है। उन्होंने कहा कि लाडली बहना का असर था तो अलीराजपुर, धार और बड़वानी में क्यों नहीं हुआ। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि हम घोषणा पत्र ठीक तरह से जनता तक नहीं पहुंचा पाए। 


हार की समीक्षा करेंगे 
दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की बैठक को लेकर उमंग सिंघार ने कहा कि हार की समीक्षा की जाएगी। लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। घोषणा पत्र और दूसरे मुद्दों को लेकर दिल्ली में विचार मंथन करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed