फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Two people were cut off from the train in two separate accidents, one was married four months ago

MP News: दो अलग-अलग हादसों में दो लोग ट्रेन से कटे, एक का चार महीने पहले ही हुआ था विवाह

Sun, 23 Apr 2023 06:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 23 Apr 2023 06:46 PM IST
सार

दो अलग-अलग ट्रेन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें एक युवक और एक अधेड़ शामिल है। युवक का विवाह चार महीने पहले ही हुआ था। 

विज्ञापन
MP News: Two people were cut off from the train in two separate accidents, one was married four months ago
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को दो अलग-अलग ट्रेन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें एक युवक और एक अधेड़ शामिल है। युवक का विवाह चार महीने पहले ही हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन


पहली घटना हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आनु के समीप गेट नंबर 68 पर हुई। यहां ट्रेन की चपेट में आने से झुतरे पिता मोहन पटेल (50) निवासी आनु हनुमंता हार थाना हिंडोरिया की मौत हो गई। बांदकपुर चौकी प्रभारी बीएस हजारी, आरपीएफ से एएसआई एसके मिश्रा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


दूसरी घटना दमोह रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म क्रमांक तीन के समीप पथरिया फाटक ब्रिज के पास रविवार दोपहर हुई। जब एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान गैसाबाद निवासी संदीप पिता स्व जमुना प्रसाद नगरिया (28) निवासी गैसाबाद के रूप में हुई। मृतक का विवाह चार महीने पहले जनवरी में हुआ था। उसके साथ यह घटना क्यों हुई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जीआरपी पुलिस ने शव को शवग्रह में रखवाया स्वजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed