{"_id":"64452f7180fc5be7ba00b453","slug":"mp-news-two-people-were-cut-off-from-the-train-in-two-separate-accidents-one-was-married-four-months-ago-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दो अलग-अलग हादसों में दो लोग ट्रेन से कटे, एक का चार महीने पहले ही हुआ था विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दो अलग-अलग हादसों में दो लोग ट्रेन से कटे, एक का चार महीने पहले ही हुआ था विवाह
Sun, 23 Apr 2023 06:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 23 Apr 2023 06:46 PM IST
सार
दो अलग-अलग ट्रेन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें एक युवक और एक अधेड़ शामिल है। युवक का विवाह चार महीने पहले ही हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को दो अलग-अलग ट्रेन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें एक युवक और एक अधेड़ शामिल है। युवक का विवाह चार महीने पहले ही हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
पहली घटना हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आनु के समीप गेट नंबर 68 पर हुई। यहां ट्रेन की चपेट में आने से झुतरे पिता मोहन पटेल (50) निवासी आनु हनुमंता हार थाना हिंडोरिया की मौत हो गई। बांदकपुर चौकी प्रभारी बीएस हजारी, आरपीएफ से एएसआई एसके मिश्रा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
दूसरी घटना दमोह रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म क्रमांक तीन के समीप पथरिया फाटक ब्रिज के पास रविवार दोपहर हुई। जब एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान गैसाबाद निवासी संदीप पिता स्व जमुना प्रसाद नगरिया (28) निवासी गैसाबाद के रूप में हुई। मृतक का विवाह चार महीने पहले जनवरी में हुआ था। उसके साथ यह घटना क्यों हुई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जीआरपी पुलिस ने शव को शवग्रह में रखवाया स्वजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।