फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Two kilos of tomatoes are being given free on purchase of a mobile in Ashoknagar

MP News: इस मोबाइल शॉप में खुला ऑफर, एक मोबाइल खरीदने पर फ्री मिल रहा है दो किलो टमाटर

Sat, 08 Jul 2023 06:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Jul 2023 06:22 PM IST
सार

MP News: टमाटर की बढ़ी कीमतों के बीच मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से एक हैरान कर देने वाले मामला सामने आया है। यहां एक मोबाइल शॉप में ग्राहकों को अनूठा ऑफर दिया गया है। एक स्मार्टफोन खरीदने पर दो किलो टमाटर फ्री दिया जा रहा है। कंपटीशन के दौर में अधिक स्मार्टफोन बेचने के लिए दुकानदार ने अनोखी स्कीम चलाई है।

विज्ञापन
MP News Two kilos of tomatoes are being given free on purchase of a mobile in Ashoknagar
मोबाइल खरीदने पर फ्री मिल रहा है दो किलो टमाटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में टमाटर की बढ़ती कीमत ने लोगों के खाने स्वाद बिगाड़ दिया है। इस समय टमाटर बाजार में 160 से लेकर 180 रुपये किलो तक बिक रहा है। ऐसे में लोग टमाटर के स्वाद के लिए तरस रहे हैं।

विज्ञापन


इसी माहौल को देखते हुए अशोकनगर जिले के एक युवा व्यापारी ने अपनी मोबाइल शोरूम से एक स्कीम शुरू कर दी। इस स्कीम के शुरू करने के बाद बकायदा होर्डिंग बैनर लगाकर व्यापारी प्रचार भी कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि इस स्कीम को शुरू करने के बाद व्यापारी की मोबाइल बिक्री में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


स्कीम ये है कि किसी भी तरह का स्मार्टफोन लेने पर ग्राहक को दो किलो टमाटर मुफ्त दिया जाएगा। इस दुकानदार की ये स्कीम लोगों को लुभा रही है। मुफ्त टमाटर के ऑफर को देखते हुए कई लोग इस मोबाइल की दुकान पर पहुंच रहे हैं। इस स्कीम से टमाटर प्रेमियों को कितना लाभ होगा ये तो नहीं पता, लेकिन फिलहाल ये इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुकानदार अभिषेक शर्मा ने बताया कि टमाटर की महंगाई के कारण हमने ये ऑफ़र चलाया है। हर कंपनी के मोबाइल पर मुफ्त टमाटर का ऑफर दिया जा रहा है। इससे बिक्री तो थोड़ी बहुत ही बड़ी है, लेकिन ग्राहक काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की टमाटर की रील बनाकर लोग दिखा रहे हैं।


वहीं, सोशल मीडिया पर 'पेट्रोल हुआ टमाटर से सस्ता' की रील बना रहे हैं। कुछ लोग अलमारी पर रख रहे हैं तो वहीं कुछ लोग टमाटर को मोबाइल बेचने के साथ फ्री दे रहे हैं। लोगों ने टमाटर के भाव बढ़ने के साथ ही कई अन्य सब्जियां भी बिना टमाटर के खाना शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed