फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Two killed after two bikes collided in Rewa, vehicle ran over a young man in Chhindwara

MP News: रीवा में दो बाइक टकराने से दो की मौत, छिंदवाड़ा में वाहन ने युवक को रौंदा

Mon, 10 Apr 2023 08:29 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा/छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा/छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 10 Apr 2023 08:29 PM IST
सार

दो अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल है। 
 

विज्ञापन
MP News: Two killed after two bikes collided in Rewa, vehicle ran over a young man in Chhindwara
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : इंटरनेट

विस्तार

रीवा और छिंदवाड़ा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं, कुछ घायल भी हुए हैं। रीवा में दो बाइक आपस में भिड़ गई थी। वहीं, छिंदवाड़ा में एक बेलगाम वाहन ने युवक को रौंदा। 

विज्ञापन


रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र के हाइवे सगरा में दो तेज रफ्तार बाइक आपस में भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची सगरा पुलिस ने घायलों एवं मृतकों को संजय गांधी अस्पताल में पहुंचाया।  
विज्ञापन


छिंदवाड़ा में निजी काम से चौरई गए मोहखेड़ के युवक की हादसे में मौत हो गई। चौरई से लौटते वक्त शनिवार दोपहर बेलगाम वाहन ने उसे पहियों तले रौंद दिया। शनिवार साढे तीन बजे नवेगांव मकरिया के समीप हुए इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चौरई टीआई शशि विश्वकर्मा ने बताया कि मोहखेड़ के सारोठ निवासी 38 वर्षीय रामभरोसे पिता जगन बंदेवार नामक युवक शनिवार की सुबह किसी निजी काम से चौरई गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम खत्म करने के बाद रामभरोसे करीब साढ़े तीन बजे अपनी मोटरसाइकिल से अकेला गांव लौट रहा था। तभी नवेगांव मकरिया में गोलाई के समीप उसे बेलगाम रफ्तार भाग रहे वाहन ने पहियों तले रौंद दिया। हादसे में घायल रामभरोसे को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिर पर चोट के कारण रामभरोसे की मौत हो गई। यदि उसने हेलमेट पहना होता तो संभवतः उसकी जान बचाई जा सकती थी। पुलिस ने सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed