{"_id":"6522b8f62e9b26cd1d0169e5","slug":"mp-news-two-children-died-due-to-drowning-in-a-mine-in-katni-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: घर से खेलने निकले दो मासूमों की डूबकर हुई मौत, खदान के गड्ढे में पानी भरा देख नहाने उतरे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: घर से खेलने निकले दो मासूमों की डूबकर हुई मौत, खदान के गड्ढे में पानी भरा देख नहाने उतरे थे
Sun, 08 Oct 2023 07:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 08 Oct 2023 07:43 PM IST
सार
कटनी में दुखद हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। घर से खेलने के लिए निकले बच्चे मुरम खदान में पानी भरा देख नहाने चले गए। गहरे पानी में जाने से दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कटनी में बच्चे डूबे
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में दो मासूम बच्चों की खदान में डूबकर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे पर उन्हें बचा नहीं सके।
मामला बिलहरी चौकी अंतर्गत करहैया ग्राम के पास का बताया गया। जहां संचालक शिवाशिष बैनर्जी की मुरम खदान में नहाते वक्त दो बच्चे डूब गए। घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों सहित परिजनों ने शव को एक-एक करके बाहर निकाले और बिलहरी चौकी पुलिस को मामले की सूचना दी। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी गोपाल विश्वकर्मा अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर दोनों शवों की पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
चौकी प्रभारी गोपाल विश्वकर्मा के मुताबिक दोनों मृतक बच्चे करहैया ग्राम निवासी बताए गए, जिनमे से पहला 12 वर्षीय आनंद पिता दलबहादुर वासुदेव तो दूसरा 8 वर्षीय कुलदीप पिता रवि है। ये घर से खेलने निकले थे, वहीं गांव के बाहर मुरम खदान में पानी भरा देख दोनों बच्चे नहाने लगे और गहरे पानी में जाने से उनकी मौत हो गई है। बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।