फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Two brothers returning after tying Rakhi were hit by a truck, died on the spot.

MP News : राखी बंधवाकर लौट रहे दो भाई को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

Thu, 31 Aug 2023 05:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 31 Aug 2023 05:29 PM IST
सार

कटनी में राखी बंधवाकर लौट रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
MP News: Two brothers returning after tying Rakhi were hit by a truck, died on the spot.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों अपनी बहन से राखी बंधवाकर लौट रहे थे तभी उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना स्लिमानाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे से लगे मिडवे ट्रीट रेस्टोरेंट के सामने की बताई गई है। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक नहीं रुका। आसपाल के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। स्लिमानाबाद पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं। पुलिस के मुताबिक युवकों की पहचान बिलहरी के ग्राम कुम्हारवारा के रहने वाले 25 वर्षीय ज्ञान सिंह और 27 वर्षीय अमर सिंह के रूप में हुई है। दोनों रक्षाबंधन के पूर्व पर अपनी बहन के घर स्लिमानाबाद स्थित खिरवा ग्राम गए हुए थे। वहीं लौटते वक्त रात 1 बजे करीब नेशनल हाइवे के मिडवे ट्रीट के पास ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। गुरुवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed