फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Transfer will be done in the state from September 17 to October 5, GAD issued orders

MP News: प्रदेश में 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक हो सकेंगे ट्रांसफर, जीएडी ने आदेश जारी किए

Sat, 17 Sep 2022 12:17 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 17 Sep 2022 12:17 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रदेश में शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों के ट्रांसफर से प्रतिबंध हट गया है। प्रदेश में 5 अक्टूबर तक ट्रांसफर हो सकेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

विज्ञापन
MP News: Transfer will be done in the state from September 17 to October 5, GAD issued orders
मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : File

विस्तार

मध्य प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों के ट्रांसफर पर से प्रतिबंध 5 अक्टूबर 2022 तक हट गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए। इसके अनुसार अब सभी विभाग 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक राज्य और जिला स्तर पर ट्रांसफर कर सकेंगे। इसमें प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से सभी विभाग, संभाग आयुक्त, कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को आदेश जारी किए गए है। राज्य संवर्ग के अधिकारी और कर्मचारियों के ट्रांसफर विभागीय मंत्री के अनुमोदन से होंगे। इसमें राज्य, जिला स्तर के अधिकारी और कर्मचारी ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेंगे। 
विज्ञापन

 
बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ दिन पहले ही 17 सितंबर से ट्रांसफर से प्रतिबंध हटाने की बात कही थी। इसमें सीएम ने कहा था कि प्रशासनीक और मानवीय दृष्टि से जरूरी ट्रांसफर ही किए गए। प्रदेश में कुछ माह से ट्रांसफर पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके चलते बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी ट्रांसफर नहीं होने के कारण परेशान हो रहे थे। अब विभागों में भी ट्रांसफर की प्रकिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed