फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Tragic Incident in Katni Four People Die in Well Amid Install Pump News in Hindi

MP: कटनी में दर्दनाक हादसा, पंप लगाने कुएं में उतरे चाचा-भतीजे और भाइयों की मौत, नौ घंटे बाद बाहर निकाले गए शव

Fri, 26 Jul 2024 10:15 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 26 Jul 2024 10:15 AM IST
सार

कटनी में 30 फीट गहरे कुएं में उतरे चार लोगों की मौत हो गई। जहरीली गैस की चपेट में आने से चारों की मौत होना बताया जा रहा है। कुएं में उतरने के कुछ देर बार चारों लोग बेसुध हो गए थे, करीब नौ घंटे बाद उन्हें बाहर निकाला गया, जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
MP News Tragic Incident in Katni Four People Die in Well Amid Install Pump News in Hindi
कटनी में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के कटनी जिल में एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह सभी लोग कुंए में सबमर्सिबल पंप लगाने के लिए नीचे उतरे थे। कुएं में बन रही जहरीली गैस की चपेट में आने से सभी बेसुध हो गए। करीब नौ घंटे बाद उन्हें बाहर निकालकर अस्तपताल ले जाया गया। जहां, जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरने वाले दो लोग चाचा भतीजे और दो पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई हैं। 

विज्ञापन


घटना कटनी जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र के जुहली गांव की है। यहां रहने वाले रामकुमार दुबे ने हाल ही में अपने खेत में बने कुएं में बोरिंग कराई थी। जिसमें सबमर्सिबल पंप डालने के लिए चाचा और भतीजा कुएं में नीचे उतरे थे। लेकिन, उन्हें कुछ दिक्कत हो रही थी। ऐसे में उन्होंने पड़ोस में रहने वाले कुशवाहा परिवार के लोगों से मदद मांगी। कुशवाह परिवार के 2 चचेरे भाई भी उनके साथ कुएं में उतर गए। कुछ देर बार चारों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उनका दम घुटने लगा, कुछ ही देर में चारों अंदर बेहोश हो गए। 
विज्ञापन


घटना की सूचना प्रशासन को दी गई, जिसके बाद कलेक्टर दिलीप कुमार यादव और एसपी अभिजीत रंजन समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर दिलीप यादव ने बताया कि कुएं में बेसुध हुए चारों लोगों को बचाने के लिए उमरिया जिले से कोल माइंस की स्पेशल टीम बुलाई गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रात 1:35 बजे सभी को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीईआरएफ के पास नहीं थे गैस के बचने के उपकरण
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर दिलीप यादव, एसपी अभिजीत रंजन और विधायक संदीप जायसवाल मौके पर पहुंचे। एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया, लेकिन उनके पास जहरीली गैस से बचने के उपकरण नहीं थे। उमरिया जिले से कोल माइंस की स्पेशल टीम एसईसीएल को बुलाया गया, जिन्होंने करीब 1 घंटे के ऑपरेशन के बाद चारों शवों को बाहर निकाला।

चाचा-भतीजे और चचेरे भाइयों की मौत 
कटनी एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने बताया कि मृतकों में रामभैया उर्फ रामकुमार दुबे (38), निखिल दुबे (20) राजेश कुशवाहा (28) और पिंटू उर्फ देवेंद्र कुशवाहा (26) शामिल हैं। रामकुमार और निखिल रिश्ते में चाचा और भतीजे लगते हैं। वहीं, राजेश और पिंटू चचेरे भाई हैं। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। गांव में एक साथ चार लोगों की मौत से मातम छा गया है। मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।  


कल शाम पांच बजे हुआ था हादसा 
विजयराघवगढ़ एसडीओपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि घटना शाम 5 बजे के आसपास की है। रात 1:35 बजे चारों को बाहर निकाला गया। सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा और सीएमएचओ राकेश कुमार आठ्या ने मौके पर पहुंचकर चारों की मृत्यु की पुष्टि की। कुंए में कार्बन डाइऑक्साइड, साइनाइड और एक अन्य गैस का रिसाव पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed