फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Trader was selling fertilizer by black marketing in Berasia, 1000 sacks of urea seized from warehouse

MP News: बाहर किसानों की भीड़, अंदर रखा था एक हजार बोरी खाद, गोदाम सील

Tue, 29 Nov 2022 10:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 29 Nov 2022 10:55 PM IST
सार



मध्यप्रदेश में खाद की किल्लत के बीच भोपाल में बड़ी कार्रवाई की गई है। मंगलवार को बैरसिया इलाके में स्थित एक गोदाम में एक हजार बोरी खाद मिला, जिसे जप्त करने के बाद गोदाम सील कर दिया गया।

विज्ञापन
MP News Trader was selling fertilizer by black marketing in Berasia, 1000 sacks of urea seized from warehouse
बैरसिया में व्यापारी के गोदाम से 1 हजार बोरी खाद जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के बैरसिया में एक व्यापारी के गोदाम से एक हजार बोरी खाद जप्त की गई। व्यापारी खाद की ब्लैक मार्केटिंग कर चोरी छिपे ऊंचे दामों पर बेच रहा था। एसडीएम ने छापेमारी कार्रवाई कर खाद जब्त किया और आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

MP News Trader was selling fertilizer by black marketing in Berasia, 1000 sacks of urea seized from warehouse
बैरसिया में एक हजार बोरी यूरिया जब्त - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम आदित्य जैन ने बताया कि बैरसिया में किसानों द्वारा लगातार यूरिया की मांग की जा रही थी। इस पर व्यापारी आम किसान को सामान्य रूप से खाद बिक्री नहीं करके, खाद को ऊंचे दामों  पर बेच रहे थे। एसडीएम ने बताया कि लगातार निगाह रखने पर व्यापारी द्वारा खाद का अवैध भंडारण कराया गया था। जबकि सामान्य रूप से खाद सभी लोगों को उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी।

आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत खाद को भी रखा गया है, जिससे किसी भी व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति उसका भंडारण नहीं किया जा सकता है। मांग होने पर उसकी बिक्री भी नहीं रोकी जा सकती है। व्यापारी ने खाद नहीं बेची और ब्लैक मार्केटिंग के द्वारा चोरी छिपे खाद को बेच रहा था। एसडीएम ने बताया कि जप्त की गई खाद को जिला आपूर्ति अधिकारी को सौंप दिया गया है। संबंधित व्यापारी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में कार्रवाई करने के साथ ही जांच के आदेश दिए गए हैं।

बता दें कुछ दिन पहले ही बैरसिया में खाद की किल्लत का मामला सामने आया था, जिसमें किसानों ने दो से तीन दिन बाद भी खाद नहीं मिलने की समस्या बताई थी। यहां पर खाद के लिए किसानों की लंबी-लंबी लाइनें लगी थी। इस पर जिले के एक खाद अधिकारी ने मांग के अनुसार खाद नहीं मिलने की बात मीडिया से कही थी। अब व्यापारियों के द्वारा खाद की कालाबाजारी करने के मामले सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed