फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Tourism Department will conduct Narmada Parikrama, will start from Jabalpur today

MP News: पर्यटन विभाग कराएगा नर्मदा परिक्रमा, जबलपुर से आज होगी शुरुआत

Fri, 14 Oct 2022 08:11 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 14 Oct 2022 08:11 AM IST
सार

मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा अध्यात्म पर्यटन के तहत शुक्रवार को जबलपुर से की जा रही है। प्रदेश की जीवनरेखा कही जाने वाली मां नर्मदा नदी की परिक्रमा सर्वसुविधायुक्त वाहनों से होगी।

विज्ञापन
MP News Tourism Department will conduct Narmada Parikrama, will start from Jabalpur today
नर्मदा परिक्रमा की शुरुआत मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग आज से करेंगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग अध्यात्म पर्यटन के तहत जबलपुर से नर्मदा परिक्रमा की शुरुआत कर रहा है। प्रदेश की जीवनरेखा कही जाने वाली मां नर्मदा नदी की परिक्रमा सर्वसुविधायुक्त वाहनों से होगी। 14 दिन और 15 रात के इस टूर पैकेज की सुविधा जबलपुर, इंदौर और भोपाल से ली जा सकती है। मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोंटिया ने बताया कि सर्वसुविधायुक्त वाहनों से नर्मदा परिक्रमा सुविधा का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 10 बजे से एमपीटी कलचुरी रेसीडेंसी, जबलपुर में पूजनीय संतजनों एवं माननीय जनप्रतिनिधियों की विशिष्ठ उपस्थित में किया जाएगा।
विज्ञापन

 
निगम के प्रबंध निदेशक एस विश्वनाथन ने बताया कि जो श्रद्धालु यात्रा में शामिल होना चाहते हैं वे बुकिंग एवं परिक्रमा के संबंध में जानकारी क्षेत्रीय कार्यालय से हासिल कर सकते हैं। मप्र पर्यटन के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों एवं मार्केटिंग कार्यालयों से भी बुकिंग की जा सकेगी।
विज्ञापन

 
यात्रा का विवरण
जबलपुर से- यात्रा प्रारंभ होकर अमरकंटक, मंडला, करेली, होशंगाबाद, हांडिया, ओंकारेश्वर, बड़वानी, राजपिपल्या, काठपोर, मीठी तलाई, बडोदरा, झाबुआ, महेश्वर, उज्जैन, सलकनपुर, बुदनी, जबलपुर होते हुए अमरकंटक में यात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर/भोपाल से- यात्रा प्रारंभ होकर उज्जैन, ओंकारेश्वर, बड़वानी, राजपिपल्या, काठपोर, मीठी तलाई, झाबुआ, मांडू, महेश्वर, सलकनपुर, झाबुआ, अमरकंटक, मंडला, करेली, होशंगाबाद, ओंकारेश्वर होते हुए यात्रा इंदौर/भोपाल में समापन होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed