फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Tiranga hoisted upside down in government school of Vidisha district, people demand action

MP News: विदिशा जिले के सरकारी स्कूल में ही फहरा दिया उल्टा तिरंगा, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

Wed, 16 Aug 2023 06:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 16 Aug 2023 06:09 PM IST
सार

विदिशा जिले के सबदलपुर की प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षकों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उल्टा झंडा फहरा दिया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया जा रहा है।

विज्ञापन
MP News: Tiranga hoisted upside down in government school of Vidisha district, people demand action
तिरंगा - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

विस्तार

मध्यप्रदेश के विदिशा में एक सरकारी स्कूल में 15 अगस्त की सुबह उलटा तिरंगा फहरा दिया गया। यह मामला लटेरी ब्लॉक के शाहरखेड़ा संकुल केन्द्र के अंतर्गत आने बाले ग्राम सबदलपुर के सरकारी प्राथमिक शाला का है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने जिम्मेदारों पर एक्शन लेने की मांग की है। 
विज्ञापन


दरअसल मामला विदिशा जिले के लटेरी ब्लॉक के अंतर्गत आने बाले सबदलपुर का है। जिनके कंधों पर बच्चों का भविष्य बनाने की जिम्मेदारी होती है वो आज उल्टा तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते दिखे गए। सबदलपुर की प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षकों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उल्टा झंडा फहरा दिया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया जा रहा है।
विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भी नाराजगी देखी गई। किसी ने कहा कि दो शिक्षकों की मौजूदगी में भारत के राष्ट्रीय ध्वज को शाला के भवन पर उलटा फहरा देना देशद्रोह की श्रेणी में आता है। किसी ने कहा कि ये गलती नहीं, जानबूझकर किया गया कृत्य है। मामले में तत्काल कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed