{"_id":"64d0caeeb2165bc393038413","slug":"mp-news-tiger-attacked-an-old-man-who-went-to-graze-cattle-fought-with-a-stick-to-save-his-life-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मवेशी चराने गए वृद्ध पर बाघ ने किया हमला, जान बचाने डंडे से किया मुकाबला, आखिर में भागा टाइगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मवेशी चराने गए वृद्ध पर बाघ ने किया हमला, जान बचाने डंडे से किया मुकाबला, आखिर में भागा टाइगर
Mon, 07 Aug 2023 04:14 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 07 Aug 2023 04:14 PM IST
सार
शहडोल जिले के ग्राम बडखेरा के जंगल में बुजुर्ग पर बाघ ने हमला कर दिया है। बाघ से बचने के लिए वृद्ध ने डंडे से मुकाबला किया और बाघ को भगा दिया।
विज्ञापन
बाघ के हमले में घायल बुजुर्ग।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल के जंगल में मवेशी चराने गए वृद्ध पर बाघ ने हमला कर दिया। वृद्ध ने अपनी जान बचाने के लिए मवेशियों को भगाने के लिए रखे डंडे से बाघ पर खुद हमला कर दिया और अपनी जान बचा ली। इस घटना में वृद्ध को चोट पहुंची है। बाघ के हमले की वजह से वह घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार घटना शहडोल जिले के ग्राम बडखेरा के जंगल की है। खेतौली निवासी काशी राम बैगा (58) मवेशी लेकर बरखेड़ा के जंगल गया था। झाड़ियों से निकलकर बाघ ने पीछे से हमला कर दिया। इस दौरान काशीराम ने शोर मचाते हुए अपने बचाव में बाघ पर डंडे से हमला किया। इसके बाद बाघ छोड़कर भाग गया। बाघ के हमले से चरवाहे की जान तो बच गई, लेकिन गंभीर चोटें आने की वजह से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस मामले में वन विभाग के वनपाल नितिन खटीक ने बताया कि बडखेरा में चार दिनों पहले बाघ ने एक भैंस का शिकार किया था। उसके बाद गांव में मुनादी कराई गई थी। ग्रामीणों को मवेशी लेकर जंगल में नहीं जाने की सलाह दी गई है।