{"_id":"63d913f12de4751d4f70b53b","slug":"mp-news-three-youth-riding-a-bike-died-after-colliding-with-a-standing-truck-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: तेज रफ्तार ने फिर छीनी जिंदगियां, ट्रक से टकराए बाइक सवार युवक, तीनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: तेज रफ्तार ने फिर छीनी जिंदगियां, ट्रक से टकराए बाइक सवार युवक, तीनों की मौत
Tue, 31 Jan 2023 06:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 31 Jan 2023 06:43 PM IST
सार
शहडोल में सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों एक बाइक पर थे और उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के शहडोल में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार हादसा शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत रूंगटा तिराहा के पास हुआ है। पुलिस ने बताया कि खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक घुस गई, इसमें तीन युवकों की मौत हो गई। उनकी पहचान नरेंद्र पिता निगम लोनी (28), अर्जुन पिता छोटे लाल साहू (29) दोनों निवासी ग्राम सेमरा थाना बुढ़ार तथा रामू पिता बन्ने लाल लोनी (25) निवासी ग्राम सिंहपुर के रूप में हुईय़ बताया गया कि तीनों युवक एक बाइक पर थे और उनकी गाड़ी की रफ्तार भी तेज थी। वे रूंगटा तिराहा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक एमपी 18 जीए 1375 से टकरा गए। तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए बुढ़ार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पीएम के बाद परिजनों को शव सौंप दिए गए। परिजनों के अनुसार उक्त युवक देर शाम ही घर से निकल गए थे। जो रात में घर नहीं लौटे और सुबह इस हादसे की खबर लगी। पुलिस द्वारा फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन