फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Three people of the same family drowned in Halali Dam for picnic, body of one recovered

MP News: हलाली डैम में पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार के तीन लोग डूबे, एक का शव बरामद

Sun, 31 Jul 2022 09:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 31 Jul 2022 09:15 PM IST
सार

भोपाल से रायसेन के हलाली डैम में पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार के तीन लोग रविवार को डूब गए। इसमें एक का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं दो की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
MP News: Three people of the same family drowned in Halali Dam for picnic, body of one recovered
डैम में एक ही परिवार के तीन लोग डूबे। (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

भोपाल से रायसेन में हादसा हो गया। हलाली डैम में पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार के तीन लोग रविवार को डूब गए। इसमें एक का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं, दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार रायसेन जिले के सलामतपुर दीवानगंज के पास स्थित हलाली डैम में भोपाल की नवाब कॉलोनी से एक परिवार पिकनिक मनाने पहुंचा था। इस दौरान दो सदस्य डैम में उतर गए और गहरे पानी में चले गए। एक के डूबने पर दूसरे ने उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी डूबने लगा। यह देखकर परिवार का तीसरा सदस्य भी बचाने पहुंच गया। एक दूसरे को बचाने में तीनों ही पानी में डूब गए। आसपास के लोगों ने उनको बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वसीम खान नाम के शख्स का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं, रेहान खान और शफिक का फिलहाल पुलिस और गोताखोर का रेस्क्यू चल रहा है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed