{"_id":"650053541b13fdb0fa0d2f5c","slug":"mp-news-three-people-of-the-same-family-died-in-mandsaur-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मां-बहन की हत्या के बाद सौतेले बेटे के छत से कूदने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मां-बहन की हत्या के बाद सौतेले बेटे के छत से कूदने की आशंका
Tue, 12 Sep 2023 05:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 12 Sep 2023 05:32 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस का प्रारंभिक तौर पर मानना है कि बेटे ने सौतेली मां और बहन की हत्या कर छत से नीचे छलांग लगा दी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच के बाद ही स्थित स्पष्ट कर पाएगी।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदसौर के पिपलिया मंडी टीला खेड़ा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, महिला सुनीता पति किशोर माली उम्र 40 साल और बच्ची हिमांशी पुत्री किशोर माली उम्र सात साल की हत्या कर दी गई। प्रथम दृष्टया यह घटना मृतिका के सौतेले बेटे विनोद पिता किशोर माली उम्र 21 साल के द्वारा घरेलू विवाद के चलते की गई हो।
विज्ञापन
घटना के बाद छत से कूद जाने से आई चोट के कारण संभावित आरोपी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना की सूचना के बाद मल्हारगढ़ एसडीओपी रघु केसरी पिपलियामंडी थाना प्रभारी नीरज सारवान, नारायणगढ़ थाना प्रभारी, जितेन्द्र सिंह, मल्हारगढ़ थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पवार मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदसौर एसपी अनुराग सुजानिया, एडिशनल एसपी गौतम सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन
घटना के वक्त पिता गए थे सब्जी मंडी
जानकारी के अनुसार, सुबह पिता किशोर माली सब्जी मंडी गए हुए थे। उसके बाद जब घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची वहीं दरवाजा तोड़कर परिजनों सहित पुलिस घर में घुसी तो देखा कि महिला सुनीता पति किशोर माली और सात साल की बच्ची हिमांशी मृत अवस्था में पड़े हुए थे। महिला सुनीता की लाश खून से लथपथ फर्श पर पड़ी हुई थी और उसके सौतेले बेटे विनोद ने छत पर दरवाजा बंदकर अपने आप को बंद कर रखा था। घटना की गंभीरता को देख वह भी छत से नीचे कूद गया और घायल हो गया, जिसे पिपलिया प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा...
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजनिया भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौका-मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक ने आशंका जताते हुए कहा कि मौके की स्थिति को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है की परिवारिक विवाद के चलते विनोद पिता किशोर माली ने पहले अपनी सौतेली मां व बहन की हत्या कर जलाने की कोशिश की, बाद में खुद भी छत पर गया और अंदर से दरवाजा बंद कर छलांग लगा दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाकी एफएसएल जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
