फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Three-day training class of Bharatiya Janata Party in Mandu from October 7

MP News: भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज से मांडू में, मिशन 2023 पर फोकस

Fri, 07 Oct 2022 11:42 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 07 Oct 2022 11:42 AM IST
सार

प्रदेश बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार आज से धार जिले के मांडू में शुरू होगा। तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में अलग अलग विषयों पर पार्टी नेता मार्गदर्शन देंगे। इस दौरान मिशन 2023 की रणनीति तैयार की जाएगी। 

विज्ञापन
MP News: Three-day training class of Bharatiya Janata Party in Mandu from October 7
मध्य प्रदेश बीजेपी का प्रशिक्षण वर्ग 7 अक्टूबर से - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में एक साल का समय बचा है। इससे पहले दोनों ही राजनीति पार्टियां मिशन 2023 में जुट गई हैं। इसके तहत  भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 7 अक्टूबर यानी आज से पर्यटन नगरी मांडू में प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद करेंगे। तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में अलग-अलग विषयों पर पार्टी नेता मार्गदर्शन देंगे।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन करती है। इसी दृष्टि से तीन दिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग 7 से 9 अक्टूबर तक धार जिले के मांडू में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ग में विभिन्न सत्रों पर वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सबनानी ने बताया कि 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे उद्घाटन सत्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जिसके बाद अलग-अलग सत्रों में पार्टी नेता सत्र को संबोधित करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एवं विभागों के प्रदेश संयोजक उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


ये नेता करेंगे मार्गदर्शन
तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में अलग-अलग दिन पार्टी नेताओं का मार्गदर्शन प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगा। पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया, प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे, डॉ. रामशंकर कठेरिया, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश शासन के मंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं डॉ. महेश शर्मा अलग-अलग सत्रों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed