{"_id":"6437e4838f4cba11a2034354","slug":"mp-news-son-in-law-raped-my-mother-in-law-arrested-from-prayagraj-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दामाद ने ममेरी सास से किया दुष्कर्म, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दामाद ने ममेरी सास से किया दुष्कर्म, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से किया गया गिरफ्तार
Thu, 13 Apr 2023 04:48 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 13 Apr 2023 04:48 PM IST
सार
सतना में ममेरी सास के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी अपनी पत्नी के मामा के यहां आया था। यहां उसने घर में अकेली पाकर रिश्ते की ममेरी सास के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सतना में ममेरी सास के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सतना पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले दामाद को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है।
चित्रकूट थाना प्रभारी एचएल मिश्रा ने बताया कि 6 अप्रैल को आरोपी अपनी पत्नी के मामा के यहां आया था। यहां उसने घर में अकेली पाकर रिश्ते की ममेरी सास के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
घटना की शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि उसकी ननद का दामाद उसके घर आया था। सुबह उसका पति सब्जी लेने चला गया था, जबकि बड़ा बेटा गाय ढूंढने निकल गया था। छोटे बच्चे भी बाहर खेल रहे थे। उस वक्त वह घर पर अकेली थी। आरोपी ने उससे पानी मांगा, जब वह पानी लेने चली गई तो आरोपी ने पीछे से आकर कमरे का दरवाजा बंद किया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी से कुछ भी कहने पर जान से मारने की धमकी दी, इसलिए पहले तो वह डरी- सहमी रही, लेकिन फिर चार दिन बाद उसने अपने पति को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
टीआई ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश में एक टीम प्रयागराज रवाना की गई थी। उस टीम ने बारा में दबिश देकर 35 वर्षीय बारा के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 376(2), 450 एवं 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।