फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Smuggler of Mandsaur district arrested in Jaipur with a smack of nine crores

MP News: नौ करोड़ की स्मैक के साथ जयपुर में धराया मंदसौर जिले का तस्कर, तस्करी का तरीका जानकर रह जाएंगे हैरान

Sat, 08 Jul 2023 09:28 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 08 Jul 2023 09:28 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से स्मैक खरीदकर राजस्थान लाई जा रही स्मैक की बड़ी खेप जयपुर पुलिस ने पकड़ी है। दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक मंदसौर जिले का रहने वाला है। 

विज्ञापन
MP News: Smuggler of Mandsaur district arrested in Jaipur with a smack of nine crores
नौ करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्करों को पकड़ा है। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर सीआईडी क्राइम ब्रांच ने नौ करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्करों को पकड़ा है। एक आरोपी मंदसौर जिले के भैसोदामंडी का है तो वहीं दूसरा झालावाड़ जिले का है। ये लोग कार के टायरों के बीच बने एक सीक्रेट बॉक्स में छिपाकर स्मैक ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में एक पूर्व सरपंच के लिए तस्करी करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि स्मैक तस्करी में आरोपी इकबाल खान (35) पिता लतीफ निवासी भवानी मंडी झालावाड़ और भरत कुमार नागर (28) पिता गोपाल लाल निवासी भैसोदा मंडी मंदसौर को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ से स्मैक खरीदकर राजस्थान लाई गई थी। बारां के गांव पाउखेड़ी सुनेल निवासी पूर्व सरपंच भगवान नागर के लिए स्मैक तस्करी कर लाए थे। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 9 करोड़ रुपये है। सदर बारां पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस देखकर रुके 
अधिकारियेां ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से ड्रग्स की तस्करी कर राजस्थान लाई जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीम ने बारां सदर इलाके में नेशनल हाईवे-27 पर फतेहपुर टोल पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी से कुछ दूर पहले हाईवे से अलग खड़ी झारखंड नंबर की कार को पकड़ा। कार में सवार ड्राइवर इकबाल खान (35) और उसके साथी भरत कुमार नागर (28) को पकड़कर पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ में बताया कि आगे लगी पुलिस नाकाबंदी को देखकर डर गए थे। पुलिस की गाड़ी के निकलने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में सीक्रेट पैनल बना रखा था
तलाशी लेने पर दोनों के पास 10 हजार रुपये और दो मोबाइल मिले। कार की तलाश में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। कार सवार दोनों युवकों को घबराया देखकर बारीकी से सर्च किया गया। ड्राइवर साइड के दोनों गेट के नीचे पिछले वाले टायर के आगे पैनल कटा हुआ नजर आया। टायर खोलकर बॉक्स के अंदर चेक करने पर खाकी टेप से लिपटे दो पैकेट मिले। पहले पैकेट में 1 किलो 820 ग्राम और दूसरे पैकेट में 1 किलो 800 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने दोनों तस्करों को अरेस्ट कर दोनों पैकेट में मिली 3 किलो 600 ग्राम स्मैक को जब्त किया। पुलिस ने तस्करी में उपयोग में लाई जा रही कार को भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed