फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Sensation after finding mutilated dead body of old woman in Shahdol, nose-ear-mouth missing from face

MP News: शहडोल में वृद्ध महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, चेहरे से नाक-कान-मुंह गायब

Sun, 30 Jul 2023 11:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 30 Jul 2023 11:42 PM IST
सार

जिस बुजुर्ग महिला का शव मिला है उसके सिर में बाल नहीं है। गले के ऊपर चेहरे वाले हिस्से में आंख, कान, नाक और मुंह भी नहीं बचा है। लेकिन सिर के अलावा महिला के किसी दूसरे शरीर पर अन्य चोट के निशान नहीं हैं।

विज्ञापन
MP News: Sensation after finding mutilated dead body of old woman in Shahdol, nose-ear-mouth missing from face
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में एक बुजुर्ग महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। वृद्धा के चेहरे से नाक-कान-मुंह गायब है। प्रथमदृष्टया किसी जानवर के हमले की आशंका लग रही है। हालांकि मौत संदिग्ध होने पर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जैतपुर थाना क्षेत्र के झींकबिजुरी चौकी अंतर्गत खमहरिया पंचायत के पटपरिहा टोला में 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला जूनी बाई गोंड का शव घर में खाट के नीचे मिला है। रविवार सुबह 8 बजे ग्रामीणों को घटना की जानकारी लगी तो फिर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस बुजुर्ग महिला का शव मिला है उसके सिर में बाल नहीं है। गले के ऊपर चेहरे वाले हिस्से में आंख, कान, नाक और मुंह भी नहीं बचा है। लेकिन सिर के अलावा महिला के किसी दूसरे शरीर पर अन्य चोट के निशान नहीं हैं। इससे मामला काफी संदिग्ध लग रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला का शव एक दिन पुराना लग है। शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामला काफी संदिग्ध लग लगने के कारण चौकी से यह खबर जैतपुर थाना तक पहुंची। इसके बाद घटना की जानकारी आला अफसरों को भी दी गई। जिस पर एसपी, एएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच मुआयना किया और मामले की सूक्ष्मता के साथ जांच पड़ताल करने का आदेश दिया।।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानवर के पंजों के दिखाई पड़ रहे निशान
पुलिस ने बताया कि जहां पर महिला का शव पड़ा है वहां पर कुछ जानवर के पैर के निशान भी दिखाई पड़ रहे हैं। इससे जानवर के हमले की आशंका भी निर्मित हो रही है, लेकिन आश्चर्य की बात यह लग रही है कि शव में सिर के अलावा गर्दन के नीचे अन्य किसी हिस्से में खरोंच तक नहीं दिखाई नहीं दे रही है। पुलिस ने बताया कि महिला का घर गांव में एकांत में स्थित है। जिस स्थान पर वह सोती थी उस खाट के नीचे ही उसका शव पड़ा मिला है। खाट में जो मच्छरदानी लगी है वह भी अस्त व्यस्त है। बिस्तर पर टार्च और अन्य कपड़े पड़े हैं। बहरहाल सारे एंगल को देखते हुए जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed