फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Satna's son martyred while on duty in Ladakh, injured after bus fell into ditch, died in Delhi

MP News: लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हुआ सतना का बेटा, बस खाई में गिरने से हुए थे घायल, दिल्ली में मौत

Fri, 25 Aug 2023 09:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 25 Aug 2023 09:27 PM IST
सार

लद्दाख के क्यारी से 7 किलोमीटर पहले सेना के जवानों की बस काई में गिरी थी। नौ लोगों की मौत हो गई थी। इसी हादसे में सतना का बेटा भी घायल हुआ था। जिसकी दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
MP News: Satna's son martyred while on duty in Ladakh, injured after bus fell into ditch, died in Delhi
सतना का बेटा आज शहीद हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के सतना में रहने वाले विवेक पांडे लद्दाख में शहीद हो गए। वे लद्दाख के लेह में एक सैन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। विवेक पांडे का दिल्ली में इलाज चल रहा था, इलाज के दौरान वे आज शहीद हो गए।
विज्ञापन


बता दें कि लद्दाख के लेह में करीब 6 दिन पहले एक सैन्य वाहन सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा था। इस हादसे में 9 सैनिक शहीद हो गए थे। सेना के एएलएस वाहन में 10 जवान सवार थे। सतना जिले के करही कला गांव के रहने वाले विवेक पांडे घायल हो गए थे। वे आज इलाज के दौरान शहीद हो गए। सतना में पैतृक गांव में शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन


हादसे में सिर्फ विवेक ही जिंदा बचे थे
विवेक सात साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। वे सिपाही के पद पर तैनात थे। बीते 19 अगस्त को सेना के एएलएस वाहन का काफिला जा रहा था। लद्दाख के क्यारी से 7 किलोमीटर पहले ही यह वाहन सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में दो जेसीओ और सात जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद रेस्क्यू करके घायल जवान विवेक पांडे को निकाला गया था। उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी दिल्ली रवाना हो गए थे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता पुजारी, भाई किसान
शहीद विवेक पांडे के परिवार में मां, पिता और बड़े भाई हैं। पिता राम लखन पांडे कर्नाटक में पुजारी हैं। उनके बड़े भाई आशीष पांडे गांव में ही खेती बाड़ी करते हैं। जवान के शहीद होने के बाद परिवार समेत पूरे गांव में गमगीन माहौल है। उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचने के बाद सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed