फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Sagar's serial killer arrested from Bhopal, the fourth murder in Bairagarh before the police caught

MP News: KGF के रॉकी भाई से प्रेरित हुआ और बन गया सीरियल किलर, छह सोते चौकीदारों को मारा, भोपाल में गिरफ्तार

Fri, 02 Sep 2022 12:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/सागर Published by: आनंद पवार Updated Fri, 02 Sep 2022 12:06 PM IST
सार

सागर में चार हत्याएं कर चर्चा में आया सीरियल किलर भोपाल में गिरफ्तार हो गया है। यहां भी उसने एक चौकीदार की हत्या की है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी पुष्टि करते हुए सागर पुलिस को बधाई दी है। 

विज्ञापन
MP News: Sagar's serial killer arrested from Bhopal, the fourth murder in Bairagarh before the police caught
सीरियल किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सागर में चार हत्याएं करने के बाद हत्यारा भोपाल में आ गया था। उसने भोपाल में गुरुवार रात को मार्बल दुकान के चौकीदार की हत्या की। इससे पहले उसने सागर में चार और कथित तौर पर पुणे में भी एक हत्या की थी। इस तरह अब तक वह छह हत्याएं कर चुका है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह केजीएफ फिल्म के कैरेक्टर रॉकी भाई से प्रेरित था। इसी वजह से जो हाथ आता था, उससे सोते चौकीदारों को ठिकाने लगा देता था। उसने ही पुणे में एक हत्या करने की बात कबूल की है। 

विज्ञापन


सागर में हत्या करने के बाद आरोपी एक चौकीदार का मोबाइल अपने साथ ले आया था। उसकी निगरानी की जा रही थी। उसकी लोकेशन ट्रेस की गई और उसके आधार पर हत्यारे को गिरफ्तार किया गया। हत्यारे की पहचान सागर जिले के केसली गांव के शिवप्रसाद के तौर पर हुई है। उसकी उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है। वह बाहर सो रहे चौकीदारों के सिर पर वार कर उनकी हत्या कर देता है। पुलिस के अनुसार हत्यारा मानसिक विक्षिप्त है। भोपाल में सागर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, उससे पहले ही वह एक मार्बल दुकान के चौकीदार की हत्या कर चुका था। 
विज्ञापन


मृतक चौकीदार के मोबाइल से पकड़ाया 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नियमित ब्रीफिंग में बताया कि आरोपी सागर में तीसरी हत्या करने के बाद मृतक का मोबाइल लेकर आ गया था। उसकी लोकेशन से सागर पुलिस आरोपी का पीछा कर रही थी। आरोपी को पकड़ने से पहले उसने भोपाल में एक हत्या की। उसने पुलिस की पूछताछ में यह कबूल किया है। पुलिस शिनाख्त में उसकी बात सही साबित हुई। मिश्रा ने कहा कि सभी अंधे कत्ल थे। कठिन टास्क था। उन्होंने सागर पुलिस को बधाई दी। सागर पुलिस ने आरोपी को खजूरी सड़क थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पैसे और मोबाइल चोरी करने हत्या करता था। सागर पुलिस की तफ्तीश जारी है। जल्द ही वह इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर मामले का खुलासा करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में सोते चौकीदारों की ही करता था हत्या

सागर में सीरियल किलर ने 27 अगस्त को पहली हत्या की। कारखाने में चौकीदार कल्याण सिंह के सिर पर हथौड़े से वार किया। दूसरी हत्या आर्ट एंड कामर्स कॉलेज के चौकीदार की 29 अगस्त को हुई। शंभूदयाल दुबे के सिर पर सोते समय पत्थर पटक दिया। तीसरी हत्या एक निर्माणीधीन मकान के चौकीदार पर सोते समय फावड़े से वार कर की। मंगल अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई। एक सितंबर की रात को भोपाल के बैरागढ़ में आरोपी ने मार्बल दुकान के चौकीदार की हत्या कर दी। आरोपी को सागर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed