फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Ruckus in Chhindwara over stopping DJ in Shivratri procession

MP News: छिंदवाड़ा में शिवरात्रि जुलूस में डीजे बंद कराने पर बवाल, हिंदू संगठन ने थाने का किया घेराव

Sat, 18 Feb 2023 10:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 18 Feb 2023 10:12 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में शिवरात्रि जुलूस में हंगामा हो गया। डीजे बंद कराने की बात पर विवाद होने की बात सामने आ रही है। घटना से नाराज हिंदू संगठन के लोगों ने थाने पर जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन
MP News: Ruckus in Chhindwara over stopping DJ in Shivratri procession
चांद थाने पर शिकायत करने पहुंचे हिंदू संगठन के लोग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में शिवरात्रि के जुलूस के दौरान दो पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। डीजे बंद कराने की बात पर मामला बिगड़ गया। जुलूस में शामिल युवाओं से गाली-गलौज की गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छिंदवाड़ा जिले के चांद थाना इलाके में आने वाले ग्राम लालगांव का है। बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि की रैली पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिसको लेकर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। हिन्दू संगठनों ने चांद थाने पहुंचकर रैली को रोक कर आपसी सद्भाव बिगाड़ने वाले कथित तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए नारेबाजी की। एसडीओपी पीएस बालरे ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


हिंदू संगठनों ने पुलिस को एक वीडियो भी दिया है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से महाशिवरात्रि के रैली में चल रहे डीजे वाहन को आकर दो-तीन युवक रुकवाते हैं और ड्राइवर के साथ गाली गलौज कर आगे जाने से रोक रहे हैं। इस दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ता के साथ भी दूसरे समुदाय के युवा विवाद कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने घटना पर विरोध जताया है। संगठन के सदस्य चांद थाने पहुुंचे और नारेबाजी की। इनकी मांग थी कि जुलूस में गाली-गलौज करने वालों पर कार्रवाई की जाए। उन्हें गिरफ्तार किया जाए। संगठन कार्यकर्ताओं ने शिकायत में बताया कि जिन लोगों ने रैली रोकी है वे पूर्व में भी गांव में आपसी सौहार्द्र को बिगाड़ चुके हैं। ऐसे आरोपियों पर रासुका लगाई जानी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed