फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Retired steno working without order in EOW, government vehicle and driver facility is also available

MP News: EOW का मोह या कुछ और... रिटायर स्टेनो बिना वेतन कर रहा है काम, सरकारी गाड़ी और ड्राइवर भी दिया

Tue, 01 Nov 2022 12:58 PM IST
Anand Pawar आनंद पवार
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:58 PM IST
सार

आज की इस दुनिया में बिना पैसे के कोई काम करने को तैयार नहीं होता, लेकिन मध्यप्रदेश के ईओडब्ल्यू में रिटायर होने के 10 महीने बाद भी स्टेनो काम कर रहा है। वह भी बिना पैसे के। हां, बदले में सरकारी गाड़ी और ड्राइवर जरूर मिला है।  

विज्ञापन
MP News: Retired steno working without order in EOW, government vehicle and driver facility is also available
सेवानिवृत्त स्टेनो अशोक केटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश अजब है और सरकार गजब है। आज की दुनिया में जब बिना पैसे के कोई काम करने को तैयार नहीं होता, वहां मध्यप्रदेश ईओडब्ल्यू के दफ्तर में एक स्टेनो रिटायर होने के दस महीने बाद भी रोज ऑफिस जाता है। पूरा काम करता है। इसका उसे कोई पैसा नहीं मिलता। हां, अधिकारियों की मेहरबानी है। इस वजह से सरकारी गाड़ी और ड्राइवर मिला हुआ है। अधिकारी कह रहे हैं कि प्रस्ताव भेजा है, जिस पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


दरअसल, सेवानिवृत्त स्टेनो अशोक केटी पीएचक्यू मुख्यालय की स्टेनो इकाई से हैं। वह 1984 से निरंतर करीब 38 वर्षों से ईओडब्ल्यू में पदस्थ हैं। 62 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इसके बाद 17 दिसंबर 2020 से 16 दिसंबर 2021 तक की संविदा सेवा भी पूरी कर ली। इसके बाद उनकी संविदा नियुक्ति या सेवा बढ़ाने को लेकर कोई आदेश नहीं हुए हैं। इसके बावजूद वह 10 महीने से बिना किसी आदेश के ईओडब्ल्यू कार्यालय आ रहे हैं। यहां पर लगातार काम कर रहे हैं। इस दौरान वह सरकारी वाहन MP03-6009 जिप्सी और सरकारी ड्राइवर की भी सुविधा निजी काम में ले रहे हैं। अशोक केटी पर आरोप लग हैं कि वह सभी यूनिट से प्रकरण की फाइल नस्तीबद्ध करते हैं। यही कारण है कि वरिष्ठ अधिकारी भी उन्हें पसंद करते हैं। हकीकत यह है कि रिटायर होने के बाद भी कुर्सी पर जमे रहने की वजह से दफ्तर में अराजकता का माहौल है। 
विज्ञापन

 
आप डीजी साहब से बात करें
स्टेनो अशोक केटी से बात की तो उन्होंने कहा कि वह वरिष्ठ अधिकारियों को जरूरत होने पर वह कार्यालय आते हैं। उन्हें इसका कोई वेतन नहीं मिलता है। अपना पैसा खर्च करके कार्यालय क्यों आएंगे? इस वजह से उन्हें सरकारी गाड़ी से छोड़ दिया जाता है। उन्होंने आदेश नहीं होने के सवाल पर कहा कि आप इस बारे में डीजी ईओडब्ल्यू से बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सिर्फ टाइप करने का काम करते हैं, आरोप बेबुनियाद 
ईओडब्ल्यू डीजी अजय शर्मा ने कहा कि हमने अशोक केटी की सेवाएं कुछ समय बढ़ाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। वहां पर प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है। अभी न तो उनका प्रस्ताव रिजेक्ट किया है ना ही स्वीकार किया है। हमारे यहां पर 14 में से 7 पद स्टोनो के पद खाली हैं। इसलिए उनकी सेवाएं ली जा रही हैं। उन पर लग रहे आरोप पर डीजी ने कहा कि यह संभव ही नहीं है। हम उनसे प्रशासनिक कार्य कराते हैं। क्राइम के काम क्राइम विंग देखती है। वह सिर्फ टाइप करने का काम करते हैं। वह कोई निर्णय नहीं लेते है। ऐसे तो कोई भी किसी पर कुछ भी आरोप लगा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed