{"_id":"632d71d3803ed93fbe29e888","slug":"mp-news-raping-a-woman-in-a-car-in-the-name-of-getting-a-job-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल में नौकरी दिलाने के नाम पर कार में महिला से दुष्कर्म, बीजेपी नेता पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल में नौकरी दिलाने के नाम पर कार में महिला से दुष्कर्म, बीजेपी नेता पर आरोप
Fri, 23 Sep 2022 02:34 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 23 Sep 2022 02:34 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में जबलपुर की महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर कार में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जबलपुर के बीजेपी नेता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल में जबलपुर की एक महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर बीजेपी नेता ने कार में दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर टीटी नगर पुलिस ने जबलपुर के बीजेपी नेता शशिकांत सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना मई 2022 की है। पीड़ित महिला 28 वर्षीय जबलपुर की रहने वाली है। वह शादीशुदा है। पीड़िता ने बताया कि अप्रैल 2022 को वह जबलपुर नगर निगम कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी के लिए गई थी। वहां शशिकांत सोनी नाम का युवक मिला। आरोपी ने महिला से उसके बारे में जानकारी ली। फिर महिला को झांसा दिया कि वह उसकी शासकीय नौकरी लगवा देगा। उसकी कई मंत्री और नेताओं से पहचान है। कुछ खर्चा लगेगा। महिला उसके झांसे में आ गई और 1 लाख 80 हजार रुपये दे दिए।
आरोपी महिला को पांच मई को कार से जबलपुर से भोपाल लेकर आया। यहां वह महिला को कार में बैठकर किसी से मिलने गया और कहा कि उसका काम हो गया है। फिर अपने काम के नाम पर महिला को कार में बैठा कर इधर उधर घुमाता रहा। रात को आरोपी ने टीटी नगर जैन मंदिर के पास महिला से कार में दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर वह उससे माफी मांगने का नाटक करता रहा। फिर उसे जबलपुर ले जाकर छोड़ दिया। फिर नौकरी की बात करने पर टालने लगा। उसके पैसे भी हड़प लिए। महिला ने जबलपुर पुलिस में शिकायत दी तो उसे भोपाल भेज दिया गया। यहां महिला ने टीटी नगर पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।