{"_id":"6395e8da1108796ead0f0800","slug":"mp-news-rajya-sabha-mp-vivek-tankha-gifted-a-plasma-machine-worth-27-5-lakhs-to-katni-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राज्यसभा सांसद तनखा ने कटनी जिले को साढ़े 27 लाख की प्लाज्मा मशीन की दी सौगात, लंबे समय से थी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राज्यसभा सांसद तनखा ने कटनी जिले को साढ़े 27 लाख की प्लाज्मा मशीन की दी सौगात, लंबे समय से थी मांग
Sun, 11 Dec 2022 07:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 11 Dec 2022 07:57 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में राज्यसभा सांसद ने शानदार कार्य कर दिखाया है। सांसद ने लंबे समय से हो रही प्लाज्मा मशीन की मांग को पूरा कर दिया।
विज्ञापन
सांसद ने की प्लाज्मा मशीन की मांग पूरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी जिला अस्पताल में प्लाज्मा मशीन की कमी के चलते लोगों को जबलपुर जाना पड़ रहा था, जिसके चलते ब्लड डोनर समिति और युवा कांग्रेस द्वारा लगातार प्लाज्मा मशीन की स्थापना को लेकर लगातार मांग कर रहे थे। कार्यकर्ताओं की मांग के आधार पर राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने अपनी सांसद निधि से 27 लाख रुपये कीमत की प्लाज्मा मशीन जिला अस्पताल को प्रदान करने की स्वीकृति दी थी।
विज्ञापन
रविवार को जिला अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित कर प्लाज्मा मशीन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद विवेक तनखा पहुंचे, जहां कांग्रेस नेता समेत जिला अस्पताल सीएस ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया, जिसके बाद विवेक तनखा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद किसी जिले का नहीं बल्कि पूरे देश का होता है और इसके चलते उन्होंने कटनी अस्पताल के लिए मशीन प्रदान की है।
विज्ञापन
सांसद ने कहा, आगे भी जिले के विकास के लिए और लोगों की मांग पर इसी तरह की आवश्यक भेंट करते रहेंगे। मैं हमेशा आप सभी के लिए खड़े रहूंगा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ता सहित जिला अस्पताल के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
