फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Rajendra Shukla first reached Maihar's mother after becoming cabinet minister

MP News: कैबिनेट मंत्री बनने के बाद सबसे पहले मैहर देवी धाम पहुंचे राजेंद्र शुक्ला, समर्थकों ने किया स्वागत

Sun, 27 Aug 2023 05:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Aug 2023 05:47 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री 26 अगस्त की रात 9 बजे भोपाल के रानीकमलापति स्टेशन से रेवांचल एक्सप्रेस में सवार हुए। फिर रविवार की सुबह 6 बजे मैहर स्टेशन उतरे। यहां उन्होंने माता के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। 

विज्ञापन
MP News: Rajendra Shukla first reached Maihar's mother after becoming cabinet minister
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद सबसे पहले राजेंद्र शुक्ला मैहर देवी धाम पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र शुक्ला शपथ लेने के बाद दूसरे दिन मैहर पहुंच गए, जहां विश्व विख्यात मां शारदा की पूजा-अर्चना के बाद प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद रीवा के लिए रवाना हो गए हैं। नेशनल हाईवे नंबर 30 अमरपाटन और रीवा नगर प्रवेश पर चोरहटा में स्वागत किया गया है। 
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री 26 अगस्त की रात 9 बजे भोपाल के रानीकमलापति स्टेशन से रेवांचल एक्सप्रेस में सवार हुए। फिर रविवार की सुबह 6 बजे मैहर स्टेशन उतरे। वहां से कार द्वारा सर्किट हाउस गए। वहां से स्नान कर मैहर मंदिर पहुंचे। इसके बाद 7 सात बजे रीवा के लिए कार द्वारा रवाना हो गए है। नवागत मंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर सैकड़ो चार पहिया वाहनों का काफिला मौजूद रहा है।
विज्ञापन


एक दिन पहले यानी शनिवार को राजेंद्र शुक्ला को शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल में तृतीय मंत्रीमंडल विस्तार में कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई थी। उनके साथ बुंदेलखंड के टीकमगढ़ जिले की खरगापुर से विधायक राहुल लोधी और महाकौशल से बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन को मंत्री बनाया है। तीन लोगों की शपथ से शिवराज कैबिनेट में अब 33 मंत्री हो गए हैं। एक पद अब भी खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed