{"_id":"644901f0795b8b62390a8053","slug":"mp-news-poor-construction-in-the-medical-college-being-built-in-rajgarh-the-mla-arrived-with-a-hammer-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राजगढ़ में बन रहे मेडिकल कॉलेज में घटिया निर्माण, निरीक्षण में हथौड़ी उठाकर जांचने लगे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राजगढ़ में बन रहे मेडिकल कॉलेज में घटिया निर्माण, निरीक्षण में हथौड़ी उठाकर जांचने लगे विधायक
Wed, 26 Apr 2023 04:20 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 26 Apr 2023 04:20 PM IST
सार
विधायक ने अधिकारियों एवं ठेकेदार को चेतवानी देते हुए कहा कि यह मेडिकल कॉलेज राजगढ़ विधानसभा के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई महत्त्वपूर्ण सौगात है, निर्माण कार्य में गड़बड़ियां दिखाई देती हैं तो मैं धरने पर बैठ जाऊंगा।
विज्ञापन
राजगढ़ में बन रहे मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की जाच करने पहुंचे विधायक।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में बन रहे मेडिकल कॉलेज में घटिया निर्माण की शिकायत के बाद विधायक ने निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक का अलग ही अंदाज दिखा। उन्होंने हथौड़े से परीक्षण किया साथ ही गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं पाए जाने पर अधिकारियों एवं ठेकेदार को जमकर फटकार भी लगाई।
बता दें कि राजगढ़ जिले में स्वास्थ सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए जहां जिला अस्पताल परिसर में 200 बिस्तर के नवीन अस्प्ताल का कार्य प्रगति पर है, वहीं जिले के लिए स्वीकृत मेडिकल कॉलेज का निर्माण का कार्य भी किया जा रहा है। इस बीच शिकायतें भी सामने आईं कि उक्त मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग के लिए किए जा रहे निर्माण कार्य मे लीपापोती की जा रही है। जिसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका खुलासा स्वयं राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर द्वारा मौके पर निरीक्षण कर किया गया।
राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर ने बताया कि उन्होंने बुधवार को स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ जिले के लिए स्वीकृत किए गए मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं अपने हाथ में हथौड़ी लेकर कॉलम में डाली जा रही गिट्टी एवं सीमेंट की गुणवत्ता को जांचा, साथ ही गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं पाए जाने पर अधिकारियों एवम ठेकेदार को जमकर फटकार भी लगाई।।
विज्ञापन
विधायक ने अधिकारियों एवं ठेकेदार को चेतवानी देते हुए कहा कि यह मेडिकल कॉलेज राजगढ़ विधानसभा के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई महत्त्वपूर्ण सौगात है, जिससे राजगढ़ क्षेत्र के विकास में नए आयाम स्थापित होंगे। यदि मेडिकल कॉलेज के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल एवं निर्माण कार्य में गड़बड़ियां दिखाई देती हैं तो में सरकार से स्वयं शिकायत करके धरने पर बैठ जाऊंगा।