फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Police entered PCC before giving tricolor to RSS chief Bhagwat, Congress said that it is also a crime

MP News: मोहन भागवत को तिरंगा देने के ऐलान पर PCC पहुंची पुलिस, कांग्रेस का सवाल- क्या तिरंगा देना गुनाह है?

Sat, 06 Aug 2022 04:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 06 Aug 2022 04:41 PM IST
सार

मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के भोपाल स्थित मुख्यालय में शनिवार को पुलिस अंदर घुस गई। कांग्रेस ने पुलिस पर बिना सूचना के भवन में घुसने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि क्या अब किसी को तिरंगा भेंट करना भी गुनाह हो गया? दरअसल, कांग्रेस ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को तिरंगा भेंट करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
MP News: Police entered PCC before giving tricolor to RSS chief Bhagwat, Congress said that it is also a crime
भोपाल कांग्रेस मुख्यालय पर पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहां भाजपा ने पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया है, वहीं कांग्रेस इस मुद्दे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को घेर रही है। अब कांग्रेस ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को तिरंगा भेंट करने का ऐलान किया। इस मुद्दे पर शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश दफ्तर में पुलिस घुस गई। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस बिना सूचना दिए पीसीसी के दफ्तर में घुस आई। यह भी पूछा कि क्या किसी को तिरंगा भेंट करना गुनाह है? हालांकि बाद में पुलिस चली गई। वहीं, दोपहर में पुलिस ने तिरंगा भेंट करने जाते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को व्यापम चौराहे पर रोक लिया। जहां आगे नहीं जाने देने पर कांग्रेस नेताओं ने तिरंगा मोहन भागवत को देने पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस की मीडिया उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने शनिवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को राष्ट्रध्यज भेंट करने का ऐलान किया था। उनके तिरंगा भेंट करने जाने से पहले ही शर्मा के कक्ष में पुलिस पहुंच गई। कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष केके मिश्रा के कमरे में भी पुलिस पहुंच गई। पीसीसी मुख्यालय के बाहर भी पुलिस के जवान तैनात हो गए। इस पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में तिरंगा भेंट करना क्या गुनाह है? दरअसल, आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर कांग्रेस संघ पर हमलावर हो गई है। उसका आरोप है कि संघ के दफ्तर में कभी तिरंगा नहीं फहराया जाता। इस वजह से संघ प्रमुख को तिरंगा भेंट करना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन भागवत भोपाल में है
संघ के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों भोपाल में है। बीजेपी आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। लोगों को तिरंगा अपने-अपने घर और सोशल मीडिया अकाउंट में डीपी के तौर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित कर रही है। कांग्रेस आरएसएस पर तिरंगे से दूरी बनाने को लेकर लगातार आरोप लगा रही है। इसके तहत ही कांग्रेस ने शनिवार को मोहन भागवत के कार्यक्रम में उनको तिरंगा भेंट करने का ऐलान किया था। अब पुलिस आरएसएस प्रमुख के कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना हो, इसके लिए प्रदेश कांग्रेस  के मुख्यालय पहुंचकर संगीता शर्मा और केके मिश्रा से बातचीत कर रही थी। 


कांग्रेस ने शिवराज पर बोला हमला
कांग्रेस ने पुलिस के दफ्तर में घुस आने पर शिवराज की तुलना अंग्रेजों और जनरल डायर से की है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने लिखा, तिरंगे से RSS की नफ़रत सामने आई, — कांग्रेस नेता संगीता शर्मा के आरएसएस प्रमुख को तिरंगा भेंट करने के कार्यक्रम को पीसीसी कार्यालय में पुलिस भेजकर कुचलने की कोशिश। शिवराज जी, अंग्रेजों के रास्ते चल रहे हो, याद रखना अंजाम भी अंग्रेजों जैसा ही होगा। “कायर शिवराज, डायर शिवराज”। 

कमलनाथ सवाल- तिरंगा भेंट करना अपराध हैं 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा जब पूरा देश आजादी की हीरक जयंती मना रहा है, तब मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तिरंगा भेंट करने से रोक रही है। संगीता शर्मा और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता आज संघ प्रमुख को तिरंगा भेंट कर रहे थे ताकि उनके अंदर भी राष्ट्रवाद की भावना जागृत हो सके। लेकिन इस कदम का स्वागत करने के बजाए सुबह से ही मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रास्ता रोक लिया और तिरंगा भेंट नहीं करने दिया। मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि आजाद भारत में क्या भाजपा की सरकार में राष्ट्रध्वज भेंट करना अपराध है?



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed