{"_id":"62c7c21217aac83512134657","slug":"mp-news-penalized-for-reading-hanuman-chalisa-in-sehore-s-vit-university-home-minister-said-if-you-do-not-study-in-india-where-will-you-study","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीहोर में VIT के सात छात्रों पर हनुमान चालीसा पढ़ने पर जुर्माना, राज्य सरकार ने जांच बिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीहोर में VIT के सात छात्रों पर हनुमान चालीसा पढ़ने पर जुर्माना, राज्य सरकार ने जांच बिठाई
Fri, 08 Jul 2022 05:00 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 08 Jul 2022 05:00 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के सीहोर के वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों के हनुमान चालीसा पढ़ने पर जुर्माना लगाने के मामले में सरकार एक्शन में है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हनुमान चालीसा हिंदुस्तान में नहीं पढ़ेंगे तो कहां पढ़ेंगे।
विज्ञापन
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सीहोर में वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (VIT-Bhopal) के सात छात्रों पर हनुमान चालीसा पढ़ने पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसे राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हनुमान चालीसा हिंदुस्तान में नहीं पढ़ेंगे, तो कहां पढ़ेंगे।
मामला कुछ इस तरह है कि सीहोर में वीआईटी के छात्रों ने होस्टल रूम में हनुमान चालीसा पढ़ा था। होस्टल में 20 छात्र एक साथ आए और उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसे लेकर कुछ छात्रों ने मैनेजमेंट से शिकायत कर दी। इसके बाद मैनेजमेंट ने छात्रों की अगुवाई करने वाले 7 छात्रों को जुर्माने का नोटिस थमा दिया। यह मामला गरमाने पर सरकार भी एक्टिव हो गई। इसे लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि छात्रों पर जुर्माने का नोटिस वापस लिया जाएगा। छात्रों को समझाइश दी जा सकती थी। उन्होंने सीहोर कलेक्टर को इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
शांतिकाल में शोर-शराबा कर रहे थे छात्र
वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी VIT-Bhopal की सफाई भी आ गई है। इसमें कुलपति के हस्ताक्षर से जारी बयान में कहा गया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को बताया गया कि छात्रावास के एक कमरे में इकट्ठा छात्रों ने शांति काल के दौरान भारी शोर मचाया। इससे परीक्षा की तैयारी कर रहे पास के कमरे में रहने वाले छात्रों को परेशानी हुई। अनुशासनात्मक समिति को पूछताछ में पता चला कि अस्वीकृत सामूहिक सभा में शोर-शराबा हुआ। इसके मद्देनजर छात्रों को सलाह दी गई है कि वे विश्वविद्यालय के अनुशासन का पालन करें। शांत वातावरण बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन
मामले का पटाक्षेप हो गया है
वीआईटी-भोपाल नाम से पहचान रखने वाला यह संस्थान सीहोर जिले के आष्टा में है। आष्टा के एसडीओपी मोहन सरवन ने पत्रकारों को बताया कि शिकायत आने पर दोनों पक्षों से बात हो गई थी। मामले का पटाक्षेप हो गया है। दरअसल, जिन छात्रों पर जुर्माना लगा था, उनमें से कुछ ने खुद ही नरोत्तम मिश्रा से बात की थी। उन्हें इस घटना की शिकायत की थी। उसके बाद उन्होंने कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा था कि जुर्माना नहीं देना पड़ेगा।